Digit.in

अनिल कपूर की नायक से कई गुना 'बवाल' है ये साउथ इंडियन फिल्म, पावर-पॉलिटिक्स देखते नहीं झपकेगी पलकें!

अनिल कपूर की नायक से कई गुना 'बवाल' है ये साउथ इंडियन फिल्म, पावर-पॉलिटिक्स देखते नहीं झपकेगी पलकें!

What to Watch Today: आपने अनिल कपूर की सुपहिट फिल्म Nayak: The Real Hero जरूर देखी होगी. इस फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है. एक दिन में ईमानदार मुख्यमंत्री कितना काम कर सकता है, उन्होंने फिल्म में दिखाया है. हालांकि, फिर पूरे समय के मुख्यमंत्री बनने के लिए उनको किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है और पावर-पॉलिटिक्स कैसा खेल दिखाते हैं आप फिल्म में देख पाएंगे.

अगर आपको अनिल कपूर की Nayak: The Real Hero पसंद आई तो आपको एक और फिल्म काफी पसंद आने वाली है. इस फिल्म को हाल ही में रिलीज किया गया है. साउथ इंडियन की यह फिल्म नायक से भी कई गुना आगे है. इस फिल्म का नाम Game Changer है. इस फिल्म के साथ राम चरण 6 साल बाद बड़े पर्दे पर सोलो वापसी कर रहे हैं.

IMDb पर 6 से ज्यादा रेटिंग

फिल्म को लोगों से काफी पॉजिटिव फीडबैक भी बन रहा है. IMDb पर इस फिल्म को 6 से ज्यादा रेटिंग मिली है. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है कि एस. शंकर ने. जबकि लीड रोल में आपको राम चरण के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी. डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर बने राम करप्शन खत्म करना चाहते हैं.

हालांकि, इन सब के बीच वह पॉलिटिकल पार्टी से भी टकराते हैं और चुनाव आयोग की भी भूमिका में आते हैं. हालांकि, आखिरी में क्या होता है इसका सस्पेंस रहने देते हैं. लेकिन, चुनाव आयोग की भुमिका में वह करप्ट पॉलिटिकल पार्टी की कैसे बैंड बजाते हैं, वह देखने लायक है. हालांकि, कई बार लगता है कि फिल्म को पूरा फोकस हीरो पर भी है लेकिन यह फिल्म फुल ऑन एंटरटेनमेंट है.

फिल्म को कहां देखें?

इन सब के बीच ऐसा रहस्य सामने आता है कि आप सोचने पर मजबूर हो जाते हैं. यानी साफ शब्दों में कहे तो पावर-पॉलिटिक्स के कंबीनेशन पर बनी यह फिल्म को आप एक बार जरूर देख सकते हैं. इस फिल्म को फिलहाल ओटीटी पर देखने के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा.

अभी इस फिल्म को थिएटर में रिलीज किया गया है. ऐसे में आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का आनंद उठा सकते हैं. आपको बता दें कि एस. शंकर ने ही नायक फिल्म को भी डायरेक्ट किया है. ऐसे में इस फिल्म को उससे भी एक लेवल आगे ले जाना तो बनता था.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles