फ्राइडे ओटीटी रिलीज़ (6 फरवरी 2026): हॉरर कॉमेडी से लेकर ड्रामा तक, इस हफ्ते मनोरंजन की भरमार, मसालेदार होगा वीकेंड

फ्राइडे ओटीटी रिलीज़ (6 फरवरी 2026): हॉरर कॉमेडी से लेकर ड्रामा तक, इस हफ्ते मनोरंजन की भरमार, मसालेदार होगा वीकेंड

Friday OTT Releases: इस हफ्ते शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और वेब सीरीज़ की एक दिलचस्प रेंज दर्शकों का इंतज़ार कर रही है। हॉरर कॉमेडी, पॉलिटिकल ड्रामा, पारिवारिक कहानियों और हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर ये लिस्ट अलग-अलग जॉनर के दर्शकों को आकर्षित करने वाली हैं, जो उनका वीकेंड मसालेदार बना देंगी। आइए जानते हैं इस शुक्रवार कौन-कौन सी नई फिल्में और वेब शोज़ Netflix, Prime Video, Zee5 और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

The Raja Saab

प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब एक ऐसे युवा वारिस की कहानी है, जो अपने शाही विरासत और बागी स्वभाव को साथ लेकर सत्ता की ओर बढ़ता है। राजा साब बनने के बाद वह अपने शासन में ऐसे नियम लागू करता है, जो पहले कभी नहीं देखे गए। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और ज़रीना वहाब अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

Parasakthi

तमिल सिनेमा की चर्चित फिल्म परासक्ति एक फिल्ममेकर की कहानी पर आधारित है, जो तमिलनाडु में हुए 1965 के हिंदी विरोधी आंदोलन को अपने सिनेमा के माध्यम से दर्शाता है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन, अथर्वा और श्रीलीला मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। परासक्ति का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर हुआ है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2

कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए किस किसको प्यार करूं 2 भी इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई है। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पसंद की महिला से शादी करना चाहता है, लेकिन हालात उसे तीन अलग-अलग लड़कियों से शादी करने की स्थिति में ला खड़े करते हैं। फिल्म में कपिल शर्मा, मनजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान नजर आएंगे। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 से जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।

Jazz City

वेब सीरीज़ जैज़ सिटी की कहानी 1971 के कोलकाता में सेट है, जहां एक जैज़ क्लब धीरे-धीरे एक क्रांतिकारी चेतना का केंद्र बन जाता है। इस सीरीज़ में विनय शर्मा, सौमेन चक्रवर्ती और श्रेया भट्टाचार्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जैज़ सिटी की स्ट्रीमिंग 6 फरवरी से सोनीलिव पर की जा रही है।

Shabad – Reet aur Riwaaz

वहीं, पारिवारिक और भावनात्मक कहानी लेकर आ रही वेब सीरीज़ शब्द – रीत और रिवाज़ एक 16 साल के लड़के की ज़िंदगी को दर्शाती है, जिसे फुटबॉल खेलने का शौक है और जो अपनी पहचान खुद बनाना चाहता है। हालांकि, उसके पिता चाहते हैं कि वह परिवार की पवित्र भक्ति संगीत परंपरा को आगे बढ़ाए। इस सीरीज़ में सुविंदर विक्की, मिहिर आहूजा, माही जैन और तरनजीत कौर अहम किरदार निभा रहे हैं। यह सीरीज़ भी 6 फरवरी 2026 को ज़ी5 पर रिलीज़ हुई है।

6 फरवरी 2026 के फ्राइडे ओटीटी रिलीज़ दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आए हैं, जहां हर उम्र और पसंद के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है।

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar 2’ ने रचा इतिहास, रिलीज़ से पहले ही कमा डाले 150 करोड़, Netflix नहीं इस OTT पर होगी स्ट्रीम

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo