फिर से फैलेगा नकली नोटों का साम्राज्य, देखें कब OTT पर दस्तक दे सकती है शाहिद कपूर की Farzi 2, सम्पूर्ण जानकारी
Farzi, शहीद कपूर की पहली ही वेब सीरीज है, और इस वेब सीरीज ने आते ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी, हालाँकि, अब यह वेब सीरीज एक बार फिर से OTT पर अपने दूसरे पार्ट के साथ वापसी के लिए तैयारी कर रही है. इसका दूसरा सीजन भी दर्शकों के दिलों में हलचल मचाने को बेताब है. आइए जानते हैं Farzi 2 से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे इसकी रिलीज़ डेट क्या होने वाली है. फर्जी 2 की कहानी क्या हो सकती है, और कास्ट के अलावा OTT से जुड़ा हर अपडेट हम आपको देने वाले हैं.
कब आ रही है Farzi Season 2?
Farzi का पहला सीज़न काफी पसंद किया गया और फैंस बेसब्री से इसके सीजन 2 का इंतज़ार कर रहे हैं. हाल में जो अपडेट्स आए हैं, उसके मुताबिक Farzi Season 2 सीरीज 2025 की पहली छमाही या मिड 2025 तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो सकती है? हालाँकि, एक अन्य रिपोर्ट ऐसा भी कहती है कि फर्जी 2 को 2026 के दूसरे हाफ में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करा जा सकता है. हालांकि, अभी मेकर्स ने कोई आधिकारिक रिलीज डेट नहीं दी है, लेकिन खबर है कि स्क्रिप्टिंग व प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो गया है और टीम अब शूट पर फोकस करने वाली है.
Farzi सीजन 2 में क्या नया होगा?
पहले सीजन की धमाकेदार सफलता के बाद, मेकर्स ने यह साफ किया है कि Farzi 2 में कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है. जहां पिछली बार आप ने एक क्लासिक पेचीदा नकली नोट छपाई और कांटरफिटिंग रैकेट को देखा था, इस बार सनी (शाहिद कपूर) और माइकल (विजय सेतुपति) की जंग और भी रोमांचक और खतरनाक हो सकती है?
सनी का किरदार और ज़्यादा गहराई से दिखाया जाएगा. विजय सेतुपति द्वारा निभाया गया पुलिस अफसर माइकल इस बार ज्यादा चालाक और तेज तर्रार अवतार में नजर आ सकता है. नकली नोटों के धंधे के पीछे की नई चालें, बड़े गिरोह और राजनीति भी कहानी का हिस्सा हो सकते हैं. हालाँकि, अभी के लिए यह सब कयास ही हैं. असल में, मेकर्स ने ऑफिसियल इस बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है.
Farzi 2 की कास्ट (Star Cast)
- शाहिद कपूर: मास्टर आर्टिस्ट 'सनी' के किरदार में
- विजय सेतुपति: पुलिस अफ़सर 'माइकल' के रोल में
- कुछ नए चेहरे फर्जी सीजन 2 में आ सकते हैं।
Farzi Season 2 ओटीटी पर कहाँ देख पाएंगे?
हम सभी जानते है कि Farzi वेब सीरीज का पहला सीजन Amazon Prime Video स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हुआ था, अब ऐसा माना जा रहा है कि फर्जी वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीमिंग के लिए आने वाला है. जो लोग सब्सक्राइबर हैं, वे Farzi 2 को सीधा अपने स्मार्टफोन, टीवी या लैपटॉप पर देख पाएंगे.
फैंस के लिए खास
Farzi Season 2 से जुड़े इतने अपडेट के बाद बस सभी को इंतजार है तो शो की आधिकारिक रिलीज़ डेट का, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर मेकर्स ने कोई रिलीज़ डेट नहीं दी है. हाँ, इतना जरुर है कि आने वाले समय में इसे लेकर कोई बड़ा अपडेट ऑनलाइन जरुर उपलब्ध होने वाला है. आप भी अगर शाहिद कपूर के फैन हैं या फिर क्राइम थ्रिलर पसंद करते हैं, तो Farzi 2 आपके लिए सबसे बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाली है?