Digit.in

Family Man Season 3 Update: अभी देख डालें ये मिलती जुलती वेब सीरीज, मिलेगा वैसा ही रोमांच

Highlights

अभी तक Family Man Season 3 को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इसे लेकर कुछ समय पहले एक अपडेट जरूर आया था, यहाँ हम इसकी चर्चा करेंगे।

इसके अलावा आपको Manoj Bajpayee की इस सीरीज से मिलती जुलती वेब सीरीज आदि के बारे में भी बताएंगे।

Family Man Season 3 Update: अभी देख डालें ये मिलती जुलती वेब सीरीज, मिलेगा वैसा ही रोमांच

श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) इस बार और भी खतरनाक मिशन पर निकलने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस बार कहानी एक नई और बड़ी आतंकवादी साजिश के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडराता दिखाई देगा। कहानी का बड़ा हिस्सा उत्तर-पूर्वी भारत और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में सेट होगा, जो इस सीज़न को और भी रोमांचक बना देगा।

Family Man Season 3 Update

हाल ही में मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फैमिली मैन सीज़न 3 की टीम अंतिम सीक्वेंस पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी काम दिसंबर 2024 तक पूरे होने की संभावना है। हालांकि, पोस्ट-प्रोडक्शन जैसे डबिंग, एडिटिंग, सब-टाइटलिंग और ग्लोबल मार्केटिंग जैसे कामों में भी 9-12 महीने का समय लग सकता है।

इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए, ऐसा माना जा रहा है कि फैमिली मैन सीज़न 3 को 2025 की दिवाली के आसपास रिलीज़ किया जा सकता है।

जब तक Family Man 3 नहीं आती है, तब तक देख डालें ये वाली वेब सीरीज

अभी क्योंकि आपने देखा है कि Manoj Bajpayee ने Lallantop को ऐसा बताया है कि Family Man 3 के रिलीज में कुछ समय है। इस दौरान आप इस वेब सीरीज का इंतज़ार करते करते इन अन्य वेब सीरीज का आनंद ले सकते हैं, जो आपको Family Man जैसा ही माहौल देने वाली हैं। यह वेब सीरीज भी क्राइम और थ्रिलर दिखाती हैं, इन्हें देखकर आप इस वीकेंड एक अलग ही रोमांच से भर सकते हैं। आइए इन वेब सीरीज के बारे मे जानते हैं।

Farzi

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
रेटिंग: 9.3/10

यह कहानी एक स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट "सनी" (शाहिद कपूर) की है, जो अपनी कला का इस्तेमाल नकली नोट छापने के लिए करता है। वह सिस्टम के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते हुए क्राइम की दुनिया में कहीं न कहीं फंस सा जाता है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी "माइकल" (विजय सेतुपति) इस रैकेट को खत्म करने की कोशिश करता है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
रेटिंग: 7.9/10

इस कहानी में हाथी राम एक साधारण पुलिसवाला हाई-प्रोफाइल केस की जांच के दौरान अपराध की दुनिया के अंधेरे में फंस जाता है। इस कहानी में भी आपको बेहद आनंद आने वाला है। आप इसके दूसरे सीजन को भी इस समय देख सकते हैं। यह भी Amazon Prime Video पर देखने के लिए उपलब्ध है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
रेटिंग: 7.3/10

यह वेब सीरीज 26/11 के मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के संघर्ष को दर्शाती है। इस कहानी में आप इन सभी को मासूमों की जान बचाते देख सकते हैं।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Zee5
रेटिंग: 8.5/10

यह कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो दुश्मन देश में घुसपैठ करके देश को खतरों से बचाता है। इस कहानी में आप इस जासूस के सभी पहलूओं को देख सकते हैं।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Disney Plus Hotstar
रेटिंग: 7.9/10

इस कहानी में RAW अधिकारी "हिम्मत सिंह" आतंकवादी गतिविधियों के पीछे छुपे मास्टरमाइंड को पकड़ने के मिशन पर है। यह कहानी भी आपको रोमांच से भर सकती है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Zee5
रेटिंग: 4.6/10

इस कहानी में सेना की वकील मोनिका मेहरा एक केस की जांच के दौरान कई राज़ खोलती हैं। आपको भी इस कहानी के साथ साथ चलने में काफी कुछ देखने को मिलने वाला है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Voot
रेटिंग: 7.7/10

एक फॉरेंसिक विशेषज्ञ और एक पुलिस अधिकारी साइको किलर को रोकने की कोशिश करते हैं, जो अपने अपराधों में पौराणिकता का इस्तेमाल करता है। इस कहानी के भी दो पार्ट आ चुके हैं, आप दोनों को ही इस वीकेंड देख सकते हैं।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
रेटिंग: 8.0/10

यह कहानी राजनीति की गहराई और सत्ता के लिए संघर्ष पर आधारित है, यह शो विभिन्न पात्रों की कहानियों को जोड़ता है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix
रेटिंग: 8.3/10

पूर्व खुफिया एजेंट कबीर आनंद एक मिशन पर है, जिसमें उसे पाकिस्तानी इलाके में घुसकर भारतीय एजेंटों को बचाना होता है। इस कहानी में भी आपको देशभक्ति और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिलने वाला है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Voot
रेटिंग: 7.9/10

यह एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें RAW एजेंट आतंकवादी हमले को रोकने के लिए खुफिया मिशन पर निकलते हैं। यह कई ट्विस्ट और सस्पेंस से भरपूर कहानी है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles