भारत में आ गया Dhurandhar का रॉ और अनदेखा वर्जन, जानें कहां देखें स्पाई थ्रिलर फिल्म

HIGHLIGHTS

Dhurandhar Raw and Undekha अब JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है.

फिल्म के Extended Cut में नए Scenes जोड़े गए हैं.

Dhurandhar 2 का Digital Premiere 4 जून 2026 को होगा.

Jio Studios की फिल्म Dhurandhar अब JioHotstar पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है. खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म पर फिल्म का नया वर्जन Dhurandhar Raw and Undekha भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे फिल्म का Extended Cut बताया जा रहा है. अगर आपके पास JioHotstar का सब्सक्रिप्शन है, तो आप अभी इस फिल्म को ऑनलाइन देख सकते हैं.

JioHotstar पर कैसे देखें Dhurandhar Raw and Undekha?

Dhurandhar Raw and Undekha फिलहाल JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही है. इस नए वर्जन में कुछ ऐसे सीन जोड़े गए हैं, जो थिएटर रिलीज और Netflix वाले ओरिजिनल कट में मौजूद नहीं थे. हालांकि फिल्म देखने के अनुभव और कुल लंबाई में बहुत बड़ा अंतर महसूस नहीं होता, लेकिन Extended Scenes की वजह से इसे नया कट बताया जा रहा है.

Netflix पर भी मौजूद है यही वर्जन

दिलचस्प बात यह है कि यही Raw and Undekha कट Netflix पर भी उपलब्ध है. इसी वजह से कई लोग हैरान हैं कि Netflix ने भारत में अपनी सबसे बड़ी OTT प्रतिद्वंदी कंपनी के साथ फिल्म स्ट्रीमिंग राइट्स कैसे शेयर किए. फिलहाल दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शक इस Extended Version को देख सकते हैं.

भारत का सबसे बड़ा OTT प्लेटफॉर्म बना JioHotstar

Subscriber Numbers के मामले में JioHotstar अब भारत के सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो चुका है. हालांकि Netflix अब भी Premium Subscription Market में मजबूत पकड़ बनाए हुए है, लेकिन JioHotstar लगातार तेजी से नए यूजर्स जोड़ रहा है.

जल्द आएगी Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 भी जल्द JioHotstar पर रिलीज होने वाली है. फिल्म का Grand Digital Premiere 4 जून 2026 को शाम 7 बजे रखा गया है. इसके बाद 5 जून से फिल्म सभी यूजर्स के लिए रेगुलर स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध हो जाएगी.

बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो चुकी है. फिल्म ने Baahubali 2: The Conclusion जैसे बड़े रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिए हैं, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में 1850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: रिस्क पर Android फोन की सिक्योरिटी, क्या आपको इस्तेमाल करना चाहिए एंटी-वायरस? समझ लें मुद्दे की बात

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :