Daaku Maharaaj OTT Release Date Expected: OTT पर जल्द धमाल माचाएगी साउथ की ये धमाकेदार एक्शन थ्रिलर, देख लो कहाँ और कब होगी Online Stream
Daaku Maharaaj को Netflix पर Online Stream किया जाने वाला है।
बड़े परदे पर Daaku Maharaaj ज्यादा कुछ हासिल नहीं कर पाई है।
ऐसा माना जा रहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह साउथ की एक्शन थ्रिलर लोगों को चौंका सकती है।
डाकू महाराज (Daaku Maharaaj) नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की पहली 200 करोड़ की ग्लोबल ग्रॉसर फिल्म बन सकती थी, लेकिन अफसोस की बात है कि ऐसा नहीं हो पाया है। असल में, बॉक्स ऑफिस पर भी यह उनकी पहली 100 करोड़ नेट ग्रॉसर फिल्म हो सकती थी, लेकिन ऐसा भी नहीं हो पाया, कुछ समय बाद ही इसकि रफ्तार कहीं न कहीं धीमी पड़ गई थी। अब यह एक्शन थ्रिलर अपने थिएट्रिकल रन के आखिरी चरण में है, इसे देखकर ही ऐसा लग रहा है कि बड़े परदे पर लोगों को रोमांच से भरने के बाद यह अब OTT पर रिलीज की जा सकती है। हम यहाँ Daaku Maharaaj OTT Release Date Expected की चर्चा के साथ यह देखने वाले हैं कि आखिर यह किस OTT पर और कब तक आ सकती है। आइए अब इसे लेकर फुल डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास साबित नहीं हुई?
बॉबी कोल्ली के निर्देशन में बनी यह तेलुगु एक्शन थ्रिलर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म को सभी की ओर से और खासकर आलोचकों की ओर से मिली जुली सी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बालकृष्ण के स्टाइल और एक्शन को दर्शकों ने खूब सराहा, और रोमांच से बेहद भरे रहे। टिकट खिड़की पर इसे ठीक-ठाक वर्ड ऑफ माउथ मिला, लेकिन इसका प्रभाव बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं दिख पाया।
Netflix पर Online Streaming होगी!
हालांकि, इससे पहले भी नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की कई फिल्मों ने ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन किया है, भले ही उन्हें थिएटर्स में औसत रिस्पॉन्स मिला हो। इसका मतलब है कि हो सकता है कि डाकू महाराज भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के बीच कुछ ज्यादा ही प्रचलित हो जाए।
हालांकि, अभी तक दर्शकों को इसका आइडिया नहीं था कि आखिर Nandamuri Balakrishna की Daaku Maharaaj कब और कहाँ Online Stream होने वाली है लेकिन अब इसे लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। ऐसा मानाजा रहा है कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स प्राप्त कर लिए हैं। इसका मतलब है कि साउथ की इस धमाकेदार एक्शन थ्रिलर को आप Netflix पर देखने वाले हैं। अभी के लिए इसकी स्ट्रीमिंग डेट से पर्दा नहीं उठा है।
किस तारीख को की जा सकती है Online Streaming?
गौरतलब हो कि, डाकू महाराज तेलुगु, हिंदी और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। हालांकि, अभी के लिए इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 9 फरवरी से ऑनलाइन उपलब्ध हो सकती है। ऐसा लगता है कि फिल्म के लिए थिएट्रिकल और ओटीटी रिलीज के बीच चार हफ्ते का कॉन्ट्रैक्ट था। 12 जनवरी को थिएटर में आने के बाद, 8 फरवरी को यह 28 दिन पूरे कर लेगी, और 9 फरवरी से इसे डिजिटल रूप में देखा जा सकेगा। Online यह जानकारी उपलब्ध है लेकिन अभी के लिए इसकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।