OTT पर आई इस वेब-सीरीज को लेकर मचा बवाल! सीन शेयर करके लोग पूछ रहे सवाल, आपने देखा क्या?

HIGHLIGHTS

Chiraiya 20 मार्च से JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही

फिल्म marital consent और सोशल इश्यू पर आधारित

Divya Dutta और Sanjay Mishra लीड रोल में

OTT पर आई इस वेब-सीरीज को लेकर मचा बवाल! सीन शेयर करके लोग पूछ रहे सवाल, आपने देखा क्या?

अभी OTT पर आई एक Web-Series को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बात हो रही है. लोग इसके पक्ष और विरोध में खुलकर लिख रहे हैं. हम बात कर रहे हैं Chiraiya की. Chiraiya के साथ दिव्या दत्ता एक बार फिर एक ऐसे विषय को स्क्रीन पर ला रही हैं, जिस पर आमतौर पर खुलकर बात नहीं होती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फिल्म शादी के बाद महिलाओं की सहमति और मैरिटल इनजस्टिस जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाती है, जो समाज में लंबे समय से नजरअंदाज किए जाते रहे हैं. फिल्म का निर्देशन Shashant Shah ने किया है, और इसमें दिव्या दत्ता के साथ Sanjay Mishra मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Chiraiya कब और कहां देखें?

यह Web-Series JioHotstar पर 20 मार्च 2026 से स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है. फिल्म की कहानी कमलेश नाम की एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने “खुशहाल” दिखने वाले परिवार के बीच एक असहज सवाल उठाती है कि शादी के बाद महिलाओं की सहमति को क्यों महत्व नहीं दिया जाता है.

कहानी

Chiraiya सिर्फ एक घरेलू ड्रामा नहीं है, बल्कि यह उस चुप्पी को तोड़ने की कोशिश करती है, जो अक्सर रिश्तों के भीतर बनी रहती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक महिला समाज और अपने ही परिवार के खिलाफ खड़ी होकर अपनी आवाज उठाती है.

फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था और इसे सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कई दर्शकों ने इसे एक जरूरी और प्रभावशाली कहानी बताया है, जो समाज की सोच को चुनौती देती है. अब फिल्म के आने के बाद लोग तारीफ भी कर रहे हैं और विरोध भी कर रहे हैं.

कास्ट और प्रोडक्शन

दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा के अलावा फिल्म में सिद्धार्थ शॉ, प्रसन्ना बिष्ट, फैसल राशिद, टिन्नू आनंद और सरिता जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को SVF Entertainment ने प्रोड्यूस किया है. दिव्या दत्ता हाल ही में Mayasabha: Rise of the Titans में नजर आई थीं. आने वाले समय में वह Manoj Bajpayee के साथ एक नई सीरीज में दिखाई देंगी. उन्हें Veer-Zaara, Bhaag Milkha Bhaag, Badlapur और Delhi 6 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने मजबूत और यादगार किरदार निभाए हैं.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo