Digit.in

Children's Day: बड़े होने से पहले बच्चों को दिखा दें ये फिल्में, कूट-कूट कर भरा रहेगा आत्मविश्वास

Highlights

बच्चों को काफी पसंद आएंगी ये मूवी और सीरीज

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ मिलेगा बढ़िया सबक

बच्चों के लिए स्पेशल सीरीज की पूरी लिस्ट

Children's Day: बड़े होने से पहले बच्चों को दिखा दें ये फिल्में, कूट-कूट कर भरा रहेगा आत्मविश्वास

14 नवंबर को बाल दिवस या Children's Day के तौर पर मनाया जाता है. आप इस बार Children's Day बच्चों के साथ अच्छी-अच्छी और उनके लिए बनी मूवी को देखकर बना सकते हैं. इन फिल्मों को देखने से ना केवल बच्चों की समझ बढ़ेगी बल्कि उनका भरपूर मनोरंजन भी होगा.

इन फिल्मों से बच्चें जिंदगी के कई सबक खेल-खेल में ही सीख जाएंगे. ये फिल्में आपको JioCinema, YouTube से लेकर Netflix और Prime Video तक पर मिल जाएंगे. तो बिना किसी देरी के आपको यहां पर बच्चों के लिए कुछ शानदार फिल्में बता रहे हैं जो उन्हें जरूर देखनी चाहिए.

Ben 10

कहां देखें: JioCinema

Ben 10 बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है. खासतौर पर 1990 के अंत और 2000 के शुरुआत में यह सबसे लोकप्रिय कार्टून में से एक था. यह सीरीज बेन टेन्निसन नाम के एक युवा लड़के के आसपास घूमती है. जिसे Omnitrix मिलता है. यह डिवाइस घड़ी की तरह दिखता है लेकिन है काफी काम का. आप भी इसके शानदार एनिमेशन की प्रशंसा जरूर करेंगे.

Daniel Tiger's Neighborhood

कहां देखें: YouTube

प्री-स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए यह मस्ट वाच है. यह उन्हें नए तरीके से सोचने के लिए मोटिवेट करती है. इस सीरीज में हर स्टोरी बच्चों को दिक्कतों का सामना करने और उसको लेकर एक पॉजिटिव अप्रोच डेवलप करने में मदद करती है. इसकी डायलॉग डिलीवरी और गाने बच्चों को जरूर पसंद आएंगे.

Tumble Leaf TV

कहां देखें: Prime Video

इस फिल्म के डायलॉग, कैरेक्टर के बीच दोस्ती और गाने से बच्चे कई चीजों को पहचानना और कविता बनाना सीख सकते हैं. खासतौर पर प्री-स्कूल जाने वाले बच्चों को यह सीरीज जरूर दिखाइए.

Coco

कहां देखें: Apple TV/ Hotstar

यह सीरीज बच्चों के लिए मस्ट वॉच है. इससे वे परिवार, परंपराओं आदि के महत्व को समझेंगे. इस सीरीज से वे बड़ों का आदर करना भी सीख पाएंगे. इस सीरीज क्षमा, दोस्ती और अपने सपनों का पीछा करने जैसे विषयों को भी कवर करता है.

Avatar: The Last Airbender

कहां देखें: JioCinema

यह सीरीज 12 साल के Aang के आसपास घूमती है. जो वर्तमान Avatar है और अपनी जाति का आखिरी बचा हुआ व्यक्ति है. यह सीरीज दिखाती है समाज के लिए एकजुट होकर किस तरह लड़ाई की जाती है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles