Stree 2 के विक्की-जना की कॉमेडी पर भी भारी ये 5 बॉलीवुड फिल्में, डरते-डरते निकल जाएगी हंसी, दूसरी वाली तो 60 साल पुरानी

Movies Like Stree 2: Bollywood में Horror-Comedy को लेकर भी काफी फिल्में आ रही हैं. पिछले साल रिलीज हुई Stree 2 ने तो बॉक्स-ऑफिस पर रंग जमा दिया था. अगर आपको भी हॉरर-कॉमेडी का कंबीनेशन अच्छा लगता है तो आप इस जॉनर की दूसरी फिल्में भी ट्राई कर सकते हैं. यहां पर आपको Stree 2 जॉनर वाली टॉप -5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

कहां देखें: JioHotstar

Bhediya में लीड रोल में वरुण धवन, कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी हैं. इसकी कहानी काफी दिलचस्प है. अरुणाचल के जंगलों में एक भेड़िये के काटने के बाद भास्कर में बदलाव शुरू होता है. वह भी भेड़िया बन जाता है. इस फिल्म में ट्विस्ट और हंसी की भरमार है. जंगल का माहौल और कॉमेडी का तड़का इसे खास बनाता है.

कहां देखें: Plex

पुराने जमाने की हॉरर कॉमेडी का मजा कुछ और ही है. वह आपको इस फिल्म को देखकर एहसास हो जाएगा. इसकी कहानी काफी सिंपल लेकिन मजेदार है. महमूद की इस फिल्म को देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. रेखा को पता चलता है कि उसके पिता और चाचा की मौत रहस्यमयी थी। वो अपने घर में भूतों और उनकी मौतों के कनेक्शन को सुलझाती है.

कहां देखें: ZEE5

Kakuda में रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी भी काफी दिलचस्प है. राठौडी गांव में बौने भूत ककुड़ा का श्राप है। हर मंगलवार रात 7:15 बजे वो आता है। अगर किसी घर का छोटा दरवाजा बंद मिला, तो वो एक शख्स को लात मारता है, और 13 दिन बाद उसकी मौत हो जाती है. इस दौरान हंसी और डर आपको लगातार बांधे रखेगी.

कहां देखें: Netflix

Bhool Bhulaiyaa अगर आपने देख ली है तो अपनी वॉच लिस्ट में इसके स्वीक्ल को भी शामिल कर लें. इस फिल्म की कहानी में आप देख पाएंगे कि एक हादसे के बाद रूहान, रीत के साथ उसके घर जाता है। लेकिन अनचाही घटनाएं उसे परिवार के झगड़े में फंसा देती हैं. तब्बू का डरावना रोल और कार्तिक की मस्ती फिल्म को हिट बनाती है.

कहां देखें: Amazon Prime Video या Disney+ Hotstar

यह Golmaal की अगली कड़ी है लेकिन इसमें हॉरर-कॉमेडी का तड़का है. कहानी पांच अनाथ दोस्त की है. जो अपने मेंटर के अंतिम संस्कार के लिए अनाथालय लौटते हैं। वहां उनकी दोस्त खुशी का भूत मिलता है, जिसे वो मोक्ष दिलाने में मदद करते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles