भूल जाएंगे Mirzapur की बीना त्रिपाठी का बाउजी को मालिश करने वाला सीन! कई गुना दमदार हैं ये वेब-सीरीज

भूल जाएंगे Mirzapur की बीना त्रिपाठी का बाउजी को मालिश करने वाला सीन! कई गुना दमदार हैं ये वेब-सीरीज

Best OTT Series: Superhit Web-Series Mirzapur में रसिका दुग्गल और कुलभूषण खरबंदा के बीच फिल्माए गए सीन को लेकर काफी बवाल मचा था. लोगों ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी बात की थी. इसमें बीना त्रिपाठी का किरदार निभा रही रसिका दुग्गल और बाउजी बने कुलभूषण खरबंदा के बीच इंटीमेट सीन दिखाए गए थे. एक सीन में बहू से वह मालिश करवा रहे होते हैं लेकिन फिर वह अपने आप पर काबू नहीं रख पाते हैं और बीना को अपने करीब बुला लेते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि, कई लोगों को बहू और ससुर के बीच फिल्माए गए इस सीन पर काफी आपत्ति भी जताई. हाल ही में कुलभूषण खरबंदा ने खुलासा किया है कि उनको इस सीन को करने के लिए लोगों ने काफी गालियां दी थी. जिसे देखकर उन्हें काफी दुख हुआ था. हालांकि, इस तरह की कई बोल्ड वेब-सीरीज अब भी OTT पर उपलब्ध हैं. इन वेब-सीरीज में बोल्डनेस का तड़का जमकर लगाया गया है.

Sacred Games

इस लिस्ट में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की Sacred Games का भी नाम आता है. इस सीरीज को लेकर काफी बात हुई. सीरीज की लोकप्रियता भी काफी ज्यादा रही. लेकिन इस सीरीज में दिखाए गए टॉपलेस इंटीमेट सीन को लेकर काफी हंगामा मचा था. लेकिन फिर भी इसकी दमदार कहानी ने लोगों का इसका चहेता बना दिया. इस सीरीज को आप Netflix पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Mahindra ने कर दी मौज! इस कार में iPhone से कई गुना ज्यादा RAM, कारण जान हैरान रह जाएंगे

Dev DD

Dev DD सीरीज को JioCinema पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इसमें बोल्ड और इंटीमेट सीन का जमकर इस्तेमाल किया गया है. यानी हॉट और बोल्ड सीरीज की चर्चा में Dev DD का भी नाम आना लाजमी है. इस सीरीज के अभी तक 2 सीजन्स आ चुके हैं. IMDb पर इसको 6 से ज्यादा रेटिंग मिली है. इस सीरीज में ओपन माइंडेड लड़की की कहानी दिखाई गई है जो अपने हिसाब से लाइफ को जीना चाहती है.

Virgin Bhasskar

बोल्ड सीन की बात हो और Virgin Bhasskar का नाम ना आए ऐसा कैसे हो सकता है. इस वजह में इस वेब-सीरीज का भी नाम शामिल है. कॉमेडी वेब सीरीज में हॉट और इंटीमेट सीन का तड़का लगाया गया है. इस सीरीज को यूजर्स के लिए ALTT ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाया गया है.

Four More Shots Please

Four More Shots Please के अभी तक 3 सीजन आ चुके हैं. इस सीरीज को Prime Video पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इस सीरीज में भी काफी बोल्ड सीन दिखाए गए हैं. इसमें चार सहेलियों की कहानी है जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं. इसमें एडल्ट सीन के साथ एडल्ट जोक्स भी काफी इस्तेमाल किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: आपके आधार कार्ड पर कितने SIM जारी? ये सरकारी वेबसाइट बता देगी पूरी कुंडली, 2 मिनट में हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile