Aashram 3.5 से पहले जरूर देख डालें ये वाली वेब सीरीज-फिल्म, पहली ही फुरसत में बना लें देखने का प्लान
Bobby Deol की चर्चित वेब सीरीज Aashram के फैंस के लिए बड़ी खबर है। Prakash Jha द्वारा निर्देशित इस शो के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, और फैंस Aashram Season 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Aashram को पहली बार 2020 में MX Player पर रिलीज किया गया था और तब से इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। अगर आप इस समय भी Aashram Season 4 का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपको इसके पहले ही ये वाली दमदार वेब सीरीज और फिल्म देख डालनी चाहिए, क्या पता आपको यह Aashram Season 4 या Aashram Season 3.5 से भी ज्यादा पसंद आ जाएँ।
ग्लोबल बाबा (Global Baba)
यह फिल्म एक अंडरवर्ल्ड गुंडे के एक पाखंडी बाबाजी बन जाने की कहानी है, जो अपने निजी लाभ के लिए लोगों की आस्थाओं का शोषण करना शुरू कर देता है। यह फिल्म धर्म के कारोबार और नकली बाबाओं पर एक कड़ा व्यंग्य करती दिखती है। हालांकि, इस फिल्म में आपको कॉमेडी का भी एक अलग ही तड़का मिलने वाला है।
ओएमजी! ओ माय गॉड (OMG! Oh My God)
यह फिल्म एक व्यापारी की कहानी है, जो नास्तिक होने के साथ साथ भगवान पर ही कोर्ट में मुकदमा कर देता है, ऐसा वह इसलिये करता है, क्योंकि एक भूकंप में उसकी दुकान को बड़ी क्षति पहुँचती है। यह फिल्म धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं पर व्यंग्य करती दिख रही है जो विश्वास और आध्यात्मिकता पर सवाल उठाती है। आपको इस फिल्म में बाबाओं का एक अलग ही व्यक्तित्व देखने को मिलने वाला है।
सिंघम रिटर्न्स (Singham Return)
सिंघम फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म, Singhm Returns है, इसमें एक बहादुर पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम भ्रष्ट नेताओं और अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय और ईमानदारी का संदेश देती है। इसके अलावा इस फिल्म में आपको एक पाखंडी बाबा का भी कैरेक्टर देखने को मिलेन वाला है। यह फिल्म भी आपको बाबाओं के बारे में एक अलग शिक्षा दे रही है।
धर्म संकट में (Dharam Sankat Mein)
यह एक हास्य से परिपूर्ण फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति को लंबे समय के बाद पता चलता है कि उसके असली पिता किसी अन्य धर्म से रिश्ता रखते हैं। फिल्म धर्म के अंधविश्वास और असहिष्णुता को मजेदार तरीके से प्रस्तुत करती है। आपको इस फिल्म से काफी कुछ सीखने के साथ साथ काफी कुछ नया भी पता चलने वाला है। इसके अलावा यह फिल्म आपको हंसा हंसा कर लोटपोट भी करने वाली है।
रक्तांचल (Raktanchal)
अपराध और एक्शन से भरी इस वेब सीरीज में आपको उत्तर प्रदेश के एक इलाके की कहानी देखने को मिलने वाली है, जहां सत्ता और अपराध का गठजोड़ लोगों की जिंदगी को प्रभावित करता है। दो आपराधिक गुटों के बीच का संघर्ष और उनके सत्ता हासिल करने की कोशिश इसे रोमांचक बनाते हैं।
हाई (High)
थ्रिलर और ड्रामा से भरी यह सीरीज एक अनोखी दवा और उसके प्रभावों को दिखाती है। एक ऐसा नशा, जो न केवल लोगों की जिंदगी बदल देता है, बल्कि अंडरवर्ल्ड में भी खलबली मचा देता है। इस कहानी को देखकर आप भी कहीं न कहीं हाई हो जाने वाले हैं।
मस्तराम (Mastram)
यह एक लेखक की कहानी है, जो अपनी कहानियों के माध्यम से समाज के विचारों को चुनौती देता है। अपने अनोखे अंदाज में लिखी गई ये कहानियां उसे लोगों के बीच लोकप्रिय बना देती हैं। आपको एक बार तो इस वेब सीरीज को भी देखना जरूरी है।
कैंपस डायरीज़ (Campus Diaries)
अगर आप कॉमेडी को देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए इस वेब सीरीज में कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर मिश्रण मिलने वाला है। यह कहानी कॉलेज के दोस्तों की मस्ती और उनकी चुनौतियों को दिखाती है। इस सीरीज में दोस्ती, प्यार और संघर्ष को मजेदार और दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है। यह कहानी आपको हँसाने के साथ साथ आपको रुला भी देने वाली है।
भौकाल (Bhaukaal)
एक्शन और अपराध को दिखाती यह वेब सीरीज भी एक पुलिस अधिकारी की बहादुरी और दृढ़ संकल्प को दिखाती है, यह वेब सीरीज अपराधियों के गढ़ को तोड़ने के उनके संघर्ष को दिखाती है। यह सीरीज साहस, न्याय और बदलाव की प्रेरणा देती है।
इंदौरी इश्क (Indori Ishq)
रोमांस और ड्रामा इस वेब सीरीज का बड़ा हिस्सा हैं। यह कहानी एक ऐसे लड़के की है, जो पहली बार प्यार का अनुभव करता है, लेकिन जब उसे धोखा मिलता है, तो वह अपने जीवन को एक नया मोड़ देता है। इस कहानी से आपको भी काफी कुछ सीखने को मिलने वाला है।
चक्रव्यूह (Chakravyuh)
यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, इसमें एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी को दिखाया गया है, जो साइबर अपराध की जटिल दुनिया में हत्याओं और अपराधों की गुत्थियां सुलझाने का प्रयास करता है। इस कहानी देखकर आप भी रोमांच से भर जाने वाले हैं।
क्वीन (Queen)
यह कहानी एक महिला के संघर्ष और साहस की है, जो तमाम बाधाओं को पार कर एक प्रभावशाली नेता बनती है। यह वेब सीरीज उनकी यात्रा आत्मनिर्भरता और दृढ़ता की मिसाल पेश करती है। आपको इस सीरीज को देखना तो बनता है।
हैलो मिनी (Hello Mini)
सस्पेंस और थ्रिलर से सराबोर इस वेब सीरीज में एक लड़की के जीवन की कहानी दिखाई गई है, जिसका पीछा एक अजनबी करता है। यह पीछा उसे ऐसे खतरों और रहस्यों की ओर ले जाता है, जो उसकी पूरी जिंदगी बदल कर रख देते हैं। इस वेब सीरीज के हर एपिसोड में नई गहराई और रोमांच देखने को मिलती है।
आश्रम (Aashram) (सभी अन्य सीजन)
जब तक Aashram Season 4 नहीं आती है, तब तक आप Aashram के अन्य तीन सीजन देख सकते हैं। यह कहानी एक धार्मिक बाबा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज में भक्ति और विश्वास का चेहरा दिखाता है, लेकिन परदे के पीछे एक गहरे और स्याह सच को छुपाए हुए है। यह सीरीज भ्रष्टाचार, सत्ता, और पाखंड की परतें खोलती है।