Aashram Season 4: भोपा स्वामी का शुद्धिकरण और कब्जा..बाबा निराला कैसे लेंगे बदला? जानें रिलीज टाइमलाइन

बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम एक बार फिर चर्चा में है. वर्ष 2020 में जब यह शो पहली बार रिलीज हुआ था, तब इसने भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया था. पाखंडी बाबाओं, सत्ता, भ्रष्टाचार और अंधभक्ति पर आधारित यह शो दर्शकों को बेहद पसंद आया. 2024 में रिलीज हुए सीजन 3 पार्ट 2 ने दर्शकों को फिर से बांधकर रखा और अब सभी की निगाहें सीजन 4 पर टिकी हैं.

कब रिलीज होगी Aashram Season 4?

हालांकि, शो के निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आश्रम सीजन 4 या तो 2025 के अंत तक या फिर 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार शो सिर्फ MX Player पर ही नहीं, बल्कि Amazon Prime Video पर भी फ्री में उपलब्ध होगा, जिससे इसकी पहुंच और भी बढ़ेगी.

स्टारकास्ट में कौन-कौन होंगे शामिल?

बॉबी देओल एक बार फिर विवादित बाबा निराला की भूमिका में वापसी कर रहे हैं. उनके साथ इस सीजन में भी कई परिचित चेहरे नजर आएंगे. इनमें आदिती पोहनकर (पम्मी पहलवान), चंदन रॉय सान्याल (भोपा स्वामी), दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अधयन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर, तुषार पांडे, सचिन श्रोफ, अनुरिता झा, प्रीति सूद, ईशा गुप्ता, राजीव सिद्धार्थ और अन्य नजर आएंगे.

सीजन 4 की कहानी कैसी हो सकती है?

आश्रम सीजन 4 की कहानी पहले से अधिक गंभीर और राजनीतिक हो सकती है. बाबा निराला की सत्ता की भूख, पम्मी का बदला और भोपा स्वामी का उभरता प्रभाव इस सीजन की मुख्य धारा हो सकते हैं. पिछले सीजन में पम्मी द्वारा बाबा के खिलाफ खड़े होने की झलक ने संकेत दिए थे कि अगली कड़ी में उसका बदला कहानी को नई दिशा दे सकता है.

इसके अलावा बाबा निराला के राजनेताओं से संबंध, उसके बढ़ते प्रभाव और समाज में उसका असर भी कहानी का अहम हिस्सा होंगे. दर्शकों को सीजन 4 में ढेर सारे ट्विस्ट, सस्पेंस और राजनीति के तगड़े डोज की उम्मीद है.

क्यों है यह सीरीज खास?

आश्रम केवल एक क्राइम-ड्रामा नहीं, बल्कि यह समाज के उस पहलू को उजागर करता है जहां आस्था का फायदा उठाकर सत्ता हासिल की जाती है. बॉबी देओल की बेहतरीन एक्टिंग और प्रकाश झा के निर्देशन में इस सीरीज ने एक नया मापदंड स्थापित किया है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles