Aashram 4 OTT Release Update: MX Player पर खुलेंगे आश्रम के द्वार, Baba Nirala के प्रवचन से पहले ही देख डालें ये वाली फिल्में
Bobby Deol ने अपनी वापसी के साथ कई फिल्म की हैं, लेकिन उनकी अदाकारी की सबसे बड़ी मिसाल उनकी MX Player पर आई सीरीज Aashram थी। Aashram के अभी तक तीन अलग अलग सीजन आ चुके हैं। हालांकि अब चौथा सीजन जल्द भी आ सकता है। असल में Aashram 4 को पहले 2023 में ही रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन कुछ कारणों के चलते ऐसा नहीं किया जा सकता था। इसके बाद इंटरनेट पर इसके 2024 के दिसम्बर में रिलीज की जानकारी सामने आई है, हालांकि ऐसा भी नहीं हो पाया था, अब सामने आ रहा है कि इसे 2025 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है, हालांकि आधिकारिक तौरपर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक आधिकारिक तौर पर Aashram Season 4 की रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं मिली है।
इंतज़ार करके करते देख देख डालें Bobby Deol (Baba Nirala) की ये वाली 4 ताबड़तोड़ फिल्में
अभी जैसे कि मैंने आपसे कहा है कि Baba Nirala के Aashram के दरवाजे MX Player पर कब तक खुलने वाले इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में आप Bobby Deol की कुछ अन्य धमाकेदार फिल्में देख सकते हैं, जिन्हें उनकी अदाकारी और अभिनय का बेजोड़ संगम देखने को मिलता है। इस लिस्ट में Animal, Kanguva और अन्य शामिल हैं। आइए जानते है कि आप अन्य कौन सी फिल्में देख सकते हैं।
Animal (2023)
यह फिल्म एक इमोशनल ड्रामा और एक्शन से भरपूर कहानी है, जो एक पिता और बेटे के रिश्ते को बारीकी से दर्शाती है। बॉबी देओल फिल्म में एक खतरनाक विलेन के रूप में नजर आते हैं, इस कहानी में बेशक इन्हें Abrar और पर छोटा ही रोल मिला हो लेकिन उन्होंने इस छोटे से रोल में बड़ी वाह-वाही बटोरी है। आपको इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। आप इस वीकेंड इसे देखना का प्लान बना सकते हैं।
कहाँ देखें: Netflix
Kanguva (2024)
यह एक एक्शन-ड्रामा है, जिसमें बॉबी देओल ने एक शक्तिशाली और नकारात्मक किरदार निभाया है। फिल्म में सूर्या मुख्य भूमिका में हैं, यह एक योद्धा की जिंदगी, उसकी लड़ाई और बलिदान की कहानी है। फिल्म में बॉबी का विलेन का किरदार दर्शकों को खूब प्रभावित कर रहा है। आपको इस वीकेंड इस फिल्म को भी जरूर देखना चाहिए।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
Love Hostel (2022)
इस फिल्म में समाज के खिलाफ खड़े हुए एक कपल की कहानी को दिखाया गया है। बॉबी देओल ने फिल्म में एक क्रूर कॉन्ट्रैक्ट किलर का किरदार निभाया है, जो अपने टारगेट को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। फिल्म सस्पेंस से पूरी तरह से भरी हुई है। आपको इस फिल्म को भी जरूर देखना चाहिए।
कहाँ देखें: ZEE5
Class of '83 (2020)
एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। इस फिल्म में बॉबी देओल ने एक प्रशिक्षक की भूमिका निभाई है, जो पुलिस कैडेट्स को सिस्टम में सुधार लाने के लिए तैयार करता है। यह फिल्म भी आपको बॉबी देओल का एक अलग ही रूप दिखाने वाली है। इस वीकेंड इस फिल्म को भी आपको Aashram Season 4 के आने से पहले ही देख डालना चाहिए।
कहाँ देखें: Netflix