Aashram Season 4 से आ रही Aashram 3.5! इसमें दिखेगा बाबा का असली रूप? दिखा देंगे "आश्रम जिंदा है"
Aashram Season 4 से पहले MX Player पर हंगामा मचा सकती है Aashram 3.5?
Aashram Season 4 के रिलीज को लेकर अभी ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है।
Aashram Season 4 से पहले आपको Nirala Baba aka Monty Singh के अतीत के बारे में जानकारी मिलेगी।
2025 में बहुत सी Web Series और Films को OTT पर एंट्री मिलने वाली है। इसी में एक नाम Bobby Deol यानि Nirala Baba की Aashram का नया सीजन भी हो सकता है। इस शो को पहली बार MX Player पर अगस्त 2020 में रिलीज किया गया था, इसके बाद इसके फैन बढ़ते ही चले गए और आज तक इनकी संख्या अनगिनत हो गई है। Prakash Jha द्वारा निर्देशित Aashram के अभी तक 3 सीजन आ चुके हैं। इनके बाद आज तक फैंस को Aashram के आगे के एपिसोड का इंतज़ार है, जब से Aashram 4 को लेकर इंटरनेट पर खबरों के आने के सिलसिला फिर से शुरू हुआ है, तब से फैंस एक बार फिर से खुशियां मनाने के मूड में आ गए हैं। हालांकि, अब Mid-day की एक रिपोर्ट ऐसा कहती है कि जो भी खबरें Aashram 4 को लेकर इंटरनेट पर इस समय चल रही हैं, वह इस सीजन से जुड़ी नहीं हैं। आइए जानते है कि आखिर यह माजरा क्या है?
Aashram 3 Season को लेकर इंटरनेट गर्म?
Mid-Day की रिपोर्ट के अनुसार के सूत्र से यह जानकारी मिल रही है कि जो भी इंटरनेट पर सामने आ रहा है वह Aashram Season 3 के लिए ही शूट किया गया था, हालांकि, यह एपिसोड स्ट्रीम इसलिए नहीं किए गए क्योंकि इसी दौरान MX Player और Amazon का मर्जर हो गया। सूत्रों के अनुसार यह भी सामने आ रहा है कि Aashram Season 3 में केवल 10 एपिसोड ही अभी तक सामने आए हैं, लेकिन इस सीरीज में टोटल 15 एपिसोड थे।
Aashram Season 4 से पहले रिलीज हो सकती है Aashram 3.5?
अब इन बचे हुए 5 Episode को Aashram 3.5 के तौर पर पेश किया जा सकता है। यह रिलीज के लिए तैयार हैं, और इन्हें कभी भी OTT Platform की ओर से रिलीज किया जा सकता है। मैं यहाँ मर्जर के बाद Amazon MXPlayer Plarform की बात कर रहा हूँ।
आश्रम की आगे की कहानी क्या होगी?
इन एपिसोड में Baba Nirala Aka Monty Singh के अतीत को दिखाने वाले हैं। इसके अलावा Baba Nirala का अतीत कैसे उन्हें भविष्य को प्रभावित करने वाला है, यह भी इन एपिसोड में देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा आपको इन एपिसोड में Pammi का अजेंडा भी देखने को मिलने वाला है। इसके अल्वा आपको Sonia का हकीकत भी देखने को मिलने वाली है। हम जानते है कि Aashram 3 में Baba Nirala जेल चले जाते हैं। आगे हम देखने वाले है कि जेल में रहने के बाद भी Baba Nirala कैसे लोगों को भ्रमित करने वाले हैं।
कब तक आएंगे Aashram 3 के आगे के एपिसोड?
पुराने सभी सीजन के निर्देशक Prakash Jha ने Mid-day को बताया कि वह नहीं जानते है कि आखिर इन एपिसोड को कब तक रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि वह इतना जरूर जानते है कि इस फ्रैन्चाइज़ को अब Amazon की ओर से आगे ले जाया जाने वाला है। उन्होंने यह भी कहा है कि, यह सभी आने वाले एपिसोड यह बताने वाले है कि Aashram zinda hai।
Prakash Jha ने आश्रम सीजन 4 को लेकर क्या कहा?
Jha ने आगे यह भी कहा है कि Aashram Season 4 के लिए एक नई ही कहानी लिखी गई है और उन्होंने यह भी कहा है कि वह Aashram Season 4 का निर्देशन नहीं करने वाले है, वह केवल एक मेन्टर के तौर पर इस सीरीज से जुड़े रह सकते हैं। किसी अन्य के द्वारा ही Aashram के आगामी सीजन का निर्देशन किया जा सकता है। हालांकि, सब कुछ अभी के लिए प्लेटफॉर्म पर ही निर्भर करता है, अब देखना होगा कि चीजें किस ओर मुड़ती हैं।