Aashram 3 Part 2 Release Update: MX Player नहीं, अब इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खुलेंगे Baba Nirala के आश्रम के द्वार, नोट कर लो नया ठिकाना
Aashram Season 4 Release से पहले Aashram Season 3 Part 2 को रिलीज किया जा सकता है।
Aashram Season 3 Part 2 को लेकर एक टीजर भी आधिकारिक तौर पर जारी किया जा चुका है।
इस टीजर में आप देख सकते है कि ‘एक बदनाम आश्रम अभी जिंदा है’, देख लें ये नया अपडेट।
Aashram 3 Part 2 OTT Release: हम सभी इस बात को जानते हैं और फैंस तो बड़ी ही बेसब्री से Aashram Season 4 के रिलीज की बाट जो रहे हैं। यह एक प्रसिद्ध Web Series है जिसमें Bobby Deal Aka Baba Nirala को OTT पर एक नए भी मुकाम पर पहुंचा दिया था। इस वेब सीरीज में बाबा निराला aks Bobby Deol के अलावा आपको बॉलीवुड के अन्य जाने माने चहरे भी देखने को मिलते हैं। इनमें अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय संयाल, तुषार पांडे, अनुप्रिया, अध्ययन सुमन, विक्रम कोचर, ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, राजीव सिद्धार्थ, सचिन श्रॉफ, अनुरीत झा, परिणिता सेठ, जहांगीर खान, कनुप्रिया गुप्ता, प्रीति सूद, नवदीप तोमर और अयान आदित्य आदि भी नजर आते हैं।
फैंस के लिए एक अच्छी खबर के साथ एक बुरी खबर
आपको बता देते है कि अगर आप Aashram के फैन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर के साथ एक बुरी खबर भी है। बुरी खबर आपको चलिए पहले ही पता देते हैं। असल में, Aashram Season 4 Release जो काफी समय पहले होने वाला था, उसे किन्ही कारणों के पोस्टपोन कर दिया गया है। इसके अलावा अच्छी खबर की अगर बात करें तो Aashram के पहले आए सीजन के निर्देशक Prakash Jha की ओर से ऐसा कुछ समय पहले कहा गया था कि Aashram 3 में ही 5 नए एपिसोड रिलीज किए जाने वाले हैं।
अब ऐसा लग रहा है कि यह सच होने वाला है। असल में Aashram Season 3 Part 2 को लेकर एक नया आधिकारिक टीजर सामने आ चुका है। इसका मतलब है कि aashram Season 4 से पहले Aashram Season 3.5 को रिलीज किया जा सकता है? अब यहाँ एक सवाल उठता है कि Amazon के साथ MX Player के विलय के बाद Aashram 3 Part 2 और Aashram Season 4 कि प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किए जाने वाले हैं।
MX Player पर नहीं आएंगे Aashram 3 Part 2 के Episodes?
अगर ऐसा होता है तो दूसरा सवाल उठता है कि आखिर Aashram 3 Part 2 के बचे हुए एपिसोड किस प्लेटफॉर्म पर आने वाले हैं। असल में, ऐसा माना जा रहा है कि आश्रम के नए सीजन के सभी एपिसोड आपको Amazon MX Player पर देखने को मिलने वाले हैं। इसका मतलब है कि आप Aashram Season 3 Part 2 के नए Episode इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।
क्या फ्री में देख पाएंगे Aashram 3 Part 2 के सभी एपिसोड?
इस समय सभी के लिए यही सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर क्या Amazon के साथ विलय के बाद MXPlayer पर आप FREE में ही Aashram 3 या Aashram 4 के सभी एपिसोड देख पाएंगे। असल में, अभी के लिए एक अलग एप होने के चलते MXPlayer को सभी फ्री में चला रहे थे, और इसके सम्पूर्ण कॉन्टेन्ट का लाभ भी फ्री में ही लिया जा रहा था। हालांकि, आगे क्या होने वाला है, इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हो सकता है कि आने वाले समय में इसे लेकर भी घोषणा की जाए कि Amazon MX Player Free में मिलने वाला है, या Amazon Video में ही एक सेक्शन के तौर पर इसे शामिल करके अन्य ऐप्स की तरह ही इसके लिए भी पैसा लिया जाने वाला है?
आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आने वाले समय में इसे लेकर अगर कोई अपडेट आता है तो हम आपको जरूर इसके बारे में जानकारी मुहैया करने वाले हैं।
क्या Prakash Jha नहीं करने वाले Aashram 4 का निर्देशन?
इसे लेकर Prakash Jha इंटरनेट पर खुद से ही जानकारी दे चुके हैं कि वह आने वाले सीजन का निर्देशन नहीं करने के पक्ष में है, वह चाहते हैं कि आश्रम के आने वाले सीजन किसी ओर से द्वारा नई निर्देशित किए जाएँ, हालांकि, वह यह भी चाहते हैं कि उन्हें एक मेन्टर के तौर पर ही देखा जाए। अगर Aashram 3 Part 2 या Aashram Season 4 को लेकर कोई भी अपडेट इंटरनेट पर आता है तो हम आपको इसकि जानकारी उसी समय प्रदान करने वाले हैं।