Aashram वाले बाबा निराला के जपनाम-जपनाम के साथ देख लें कौन सी वेब सीरीज IMDb पर मचा चुकी हैं बवाल, 'बनराकस' वाली भी है लिस्ट में
हम जानते हैं कि Aashram Season 4 की रिलीज़ फिलहाल आसपास नहीं है। ऐसा माना जा रहा था कि बाबा निराला (बॉबी देओल) की इस चर्चित सीरीज को MX Player पर दिसंबर 2024 में रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि, ये खबरें सिर्फ अफवाहें थीं, क्योंकि अब तक Aashram 4 की रिलीज़ को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पहले खबरें आई थीं कि इस सीरीज को 2023 में रिलीज़ किया जा सकता है, लेकिन वे भी महज रुमर्स ही साबित हुईं। अभी के लिए Aashram 4 की रिलीज़ डेट को लेकर कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
इसी बीच, हम आपको IMDb पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही और बेहतरीन रेटिंग प्राप्त करने वाली वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। ये सीरीज दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही हैं और आपको इन्हें देखने का अनुभव जरूर लेना चाहिए। हालांकि, सभी सीरीज की जानकारी देने पर लिस्ट काफी लंबी हो जाएगी, इसलिए हमने आपके लिए एक छोटी लेकिन शानदार लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में शामिल वेब सीरीज के बारे में जानें और यह भी पता लगाएं कि इन्हें आप किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Mirzapur
IMDb Rating 8.4/10
मिर्जापुर के बारे में इस समय सभी लोग जानते हैं। असल में इस वेब सीरीज में आपको क्राइम, पावर और सत्ता का अलग ही कॉन्सेप्ट देखने को मिलने वाला है। आप इस सीरीज को Amazon Prime ViDeo पर देख सकते हैं। यह आपको वाकई ही पसंद आने वाली है। मैं आपसे कहूँगा कि आपको इसके सभी सीजन देखने चाहिए।
Panchayat
IMDb Rating 9/10
Panchayat की रेटिंग देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह वेब सीरीज किस लेवल की है। असल में, कहानी में एक गाँव के प्रधान जी की कहानी को दिखाया गया है, जो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाली है। नाम से यह बड़ी मामूली सी कहानी मालूम पड़ती है लेकिन जब आप इसे देखते हैं तो बार बार इसे देखने का मन करता है। इस सीरीज को भी आप Amazon Prime ViDeo पर देख सकते हैं।
CitalDel: Honey Bunny
IMDb Rating 6.2/10
इस सीरीज को Raj और DK की ओर से निर्देशित किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको Samantha और Varun Dhawan लीड रोल में नजर आने वाले हैं। आपको बताया देते है कि इस वेब सीरीज में आपको एक्शन का भरपूर डोज़ मिलने वाला है। इस सीरीज को भी आप Amazon Prime ViDeo पर देख सकते हैं।
Gyaarah Gyaarah
IMDb Rating 8.2/10
यह एक थ्रिलिंग फेंटेसी सीरीज है, यह एक कोरियन ड्रामा सिग्नल पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन Umesh Bisht की ओर से किया गया है। इस सीरीज में आपको Kritika Kamra, Raghav Juyal और Dhairya Karwa नजर आने वाले हैं। यह सीरीज देखकर भी आपको बेहतरीन अनुभव होने वाला है। इस सीरीज को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
Murder In Mahim
IMDb Rating 7.5/10
इस फिल्म में आपको एक मर्डर की तहकीकात का पूरा ताना बाना देखने को मिलने वाला है। इस सीरीज को आप JioCinema पर देख सकते हैं। इस सीरीज को देखकर आपको समाज के एक अलग ही पहलू से रूबरू होने का मौका मिलने वाला है।
Shekhar Home
IMDb Rating 7.9/10
अगर आपको जासूसी कहानियाँ पसंद आती हैं तो आप Shekhar Home सीरीज को देख सकते हैं। IMDb पर इसकी रेटिंग भी बढ़िया है। इसका मतलब है कि इसे बहुत से लोगों की ओर से पसंद किया जा रहा है। इस कहानी का आनंद भी आप JioCinema पर ले सकते हैं।