Digit.in

Aashram 4 समेत इन मूवी और वेब-सीरीज की टल गई थी डेट, अब इस साल रिलीज के लिए तैयार, देखें पूरी लिस्ट

Aashram 4 समेत इन मूवी और वेब-सीरीज की टल गई थी डेट, अब इस साल रिलीज के लिए तैयार, देखें पूरी लिस्ट

साल 2024 में कई मूवी और वेब-सीरीज रिलीज होने वाली थी जो किसी कारण की वजह से लेट हो गईं. फैन्स को साल 2024 में ही इन मूवी और वेब-सीरीज रिलीज का इंतजार है. इस लिस्ट में Aashram 4 समेत इमरजेंसी और पाताल लोक सीजन 2 भी शामिल हैं. हालांकि, कई मूवी और वेब-सीरीज की रिलीज डेट अब सामने आ चुकी है.

जिनकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है उनके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस साल आप इन वेब-सीरीज और मूवी को देख पाएंगे. बिना किसी देरी के आपको उन मूवी और वेब-सीरीज की लिस्ट बताते हैं जो पिछले साल रिलीज होने से चूक गईं. इस रिलीज में कंगना रनौत की इमरजेंसी भी शामिल है. हालांकि, यह मूवी पहले थिएटर में रिलीज होगी.

आश्रम 4

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बॉबी देओल का कमबैक किसी चमत्कार से कम नहीं है. इस सीरीज ने उनको दोबारा लोगों के बीच लोकप्रिय कर दिया. MX Player की इस सीरीज में ढोंगी बाबा के किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया है. इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. हालांकि, फैन्स को इसके चौथे सीजन का इंतजार है. यह पहले दिसंबर 2024 में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज डेट टल गई. उम्मीद की जा रही है इस साल के शुरुआत में ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है.

द साबरमती रिपोर्ट

विक्रांत मैसी का लेटेस्ट पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कोई खास सफलता नहीं मिली थी. अब फिल्म OTT पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. द साबरमती रिपोर्ट नाम की यह थ्रिलर फिल्म 2002 को हुई वास्तविक गोधरा ट्रेन जलाने की घटना पर बेस्ड है. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं. इसको 10 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है.

इमरजेंसी

कंगना रनौत की बेहद प्रतीक्षित फिल्म इमरजेंसी को आखिरकार सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिल गई है. यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है. पिछले साल सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस ना मिलने की वजह से फिल्म लटक गई थी. अब इस फिल्म को आप अगले हफ्ते से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

पाताल लोक सीजन 2

पाताल लोक को काफी तारीफ मिली थी. अब इसका सीजन 2 रिलीज होने के लिए तैयार है. पांच साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस सीरीज की फाइनल रिलीज डेट आ गई. इस सीरीज को आप 17 जनवरी 2025 से Prime Video पर देख पाएंगे. जयदीप अहलावत एक बार फिर से खाकी वर्दी पहनकर हाथीराम चौधरी के अपने आइकॉनिक रोल को दोहराने के लिए तैयार हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles