Aashram 4 Update: मात्र Baba Nirala ही नहीं, इन बाबाओं ने भी काटा है बवाल, अभी के अभी देख डालें ये Aashram से मिलती जुलती ये फिल्में
"आश्रम" वेब सीरीज ने अपने पहले तीन सीजन के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
बॉबी देओल द्वारा निभाया गया बाबा निराला का किरदार और उसकी रहस्यमयी दुनिया ने सभी को आकर्षित किया है।
ऐसे में आप Aashram से मिलती जुलती इन फिल्मों को देख सकते हैं, जो आपके मनोरंजन को अलग स्तर पर ले जाने वाली हैं।
Aashram 4: "आश्रम" वेब सीरीज ने अपने पहले तीन सीजन के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। बॉबी देओल द्वारा निभाया गया बाबा निराला का किरदार और उसकी रहस्यमयी दुनिया ने सभी को आकर्षित किया है। हालांकि, "आश्रम सीजन 4" की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहले खबरें थीं कि यह सीजन 2023 में रिलीज होगा, लेकिन अज्ञात कारणों से इसे टाल दिया गया। अब चर्चा है कि इसे दिसंबर 2024 में रिलीज किया जा सकता है, लेकिन यह भी केवल एक अनुमान है।
दर्शकों को बाबा निराला की कहानी को आगे देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस बीच, आप अन्य वेब सीरीज और फिल्मों का आनंद ले सकते हैं, जो बाबाओं और उनके आश्रमों से जुड़ी कहानियों पर आधारित हैं। ये न केवल "आश्रम" की याद दिलाएंगी, बल्कि समाज में धर्म और सत्ता के नाम पर होने वाले खेलों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगी। "आश्रम सीजन 4" के आने की संभावनाओं पर नजर रखते हुए, हमें उम्मीद है कि यह सीजन भी अपने दमदार किरदारों, रहस्यमयी कथानक और नाटकीय मोड़ों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।
धर्म संकट में (Dharam Sankat Mein)
यह एक हास्य से परिपूर्ण फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति को लंबे समय के बाद पता चलता है कि उसके असली पिता किसी अन्य धर्म से रिश्ता रखते हैं। फिल्म धर्म के अंधविश्वास और असहिष्णुता को मजेदार तरीके से प्रस्तुत करती है। आपको इस फिल्म से काफी कुछ सीखने के साथ साथ काफी कुछ नया भी पता चलने वाला है। इसके अलावा यह फिल्म आपको हंसा हंसा कर लोटपोट भी करने वाली है।
कहाँ देखें: Netflix
ओएमजी! ओ माय गॉड (OMG! Oh My God)
यह फिल्म एक व्यापारी की कहानी है, जो नास्तिक होने के साथ साथ भगवान पर ही कोर्ट में मुकदमा कर देता है, ऐसा वह इसलिये करता है, क्योंकि एक भूकंप में उसकी दुकान को बड़ी क्षति पहुँचती है। यह फिल्म धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं पर व्यंग्य करती दिख रही है जो विश्वास और आध्यात्मिकता पर सवाल उठाती है। आपको इस फिल्म में बाबाओं का एक अलग ही व्यक्तित्व देखने को मिलने वाला है।
कहाँ देखें: Disney+ Hotstar
ग्लोबल बाबा (Global Baba)
यह फिल्म एक अंडरवर्ल्ड गुंडे के एक पाखंडी बाबाजी बन जाने की कहानी है, जो अपने निजी लाभ के लिए लोगों की आस्थाओं का शोषण करना शुरू कर देता है। यह फिल्म धर्म के कारोबार और नकली बाबाओं पर एक कड़ा व्यंग्य करती दिखती है। हालांकि, इस फिल्म में आपको कॉमेडी का भी एक अलग ही तड़का मिलने वाला है।
कहाँ देखें: Amazon Prime Video
सिंघम रिटर्न्स (Singham Return)
सिंघम फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म, Singhm Returns है, इसमें एक बहादुर पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम भ्रष्ट नेताओं और अपराधियों के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। यह फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय और ईमानदारी का संदेश देती है। इसके अलावा इस फिल्म में आपको एक पाखंडी बाबा का भी कैरेक्टर देखने को मिलेन वाला है। यह फिल्म भी आपको बाबाओं के बारे में एक अलग शिक्षा दे रही है।
कहाँ देखें: Disney+ Hotstar/JioCinema