Digit.in

Aashram 4 से पहले आ रही Aashram 3.5, चरम पर होगा बाबा निराला का रूप, साबित करेंगे आश्रम जिंदा है!

Aashram 4 से पहले आ रही Aashram 3.5, चरम पर होगा बाबा निराला का रूप, साबित करेंगे आश्रम जिंदा है!

Aashram 4 का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं. लेकिन, इस पर वेब-सीरीज के डायरेक्टर Prakash Jha ने एक बड़ा अपडेट दिया है. प्रकाश झा की निर्देशित इस वेब-सीरीज में बॉबी देओल की एक्टिंग को भी लोगों ने काफी पसंद किया. अब तक बॉबी देओल की Aashram के 3 सीजन आ चुके हैं. लोगों को इसके चौथे सीजन का फिलहाल इंतजार है.

लेकिन, चौथे सीजन के लिए फैन्स को अभी इंतजार करना होगा. हालांकि, Aashram के 5 एपिसोड को जल्द स्ट्रीम किया जाएगा. लेकिन, ये एपिसोड सीजन 3 का ही हिस्सा होंगे. मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश झा ने Aashram 4 को लेकर अपडेट देते हुए कई जानकारी शेयर की. हालांकि, ये 5 एपिसोड कब तक रिलीज होंगे, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है.

आगे भी आएंगे Aashram के सीजन

उन्होंने बताया कि वे इस बात से खुश हैं कि Amazon MX Player Aashram फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने के लिए तैयार है. उन्होंने आगे बताया कि रिलीज होने वाले पांच एपिसोड से पता चलेगा कि आश्रम जिंदा है. Aashram के सीजन 4 को लेकर फिलहाल बातचीत चल रही है.

उनके अनुसार, Aashram 4 के लिए एक नई कहानी लिखी गई है. उन्होंने कहा कि वे चौथे सीजन को मेंटर करना चाहते हैं. इसको अब किसी और को डायरेक्ट करना चाहिए. हालांकि, यह सब प्लेटफॉर्म के फैसले पर डिपेंड करता है. उन्होंने बताया कि अभी उनको इंतजार है कि चीजें कैसे सामने आती हैं?

मिड-डे की रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से यह भी बताया गया है कि पांच एपिसोड को Aashram 3.5 कहा जा सकता है. यह Aashram 3 के 15 एपिसोड के ही हिस्से हैं. Aashram 3 में 10 एपिसोड को स्ट्रीम को किया गया था. अब Aashram 3 के बाकी के 5 एपिसोड को रिलीज किया जाएगा.

यानी एक बार फिर से आप बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल को देखने वाले हैं. फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन, माना जा रहा है कि इस साल के शुरुआत में ही इसको रिलीज किया जा सकता है. आप Aashram 3 के बाकी 5 एपिसोड को स्ट्रीम होने के बाद देख पाएंगे. हालांकि, Aashram 4 के लिए अभी आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles