अगर आप OTT फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं और हर हफ्ते नए – नए शोज और सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो आपको इस हफ्ते आने वाली इन 7 तमिल सीरीज और फिल्मों की रीलीज़ डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को नोट कर लेना चाहिए. इस हफ्ते रीलीज़ होने वाली सीरीज और शोज में से कुछ हैं Bahubali: The Torchbearer, Lingam, Cup और दिल छू लेने वाली Breakfast और My Dear Kerala Kutty. इस लिस्ट में सब लोगों के लिए कुछ है, जो लोग थ्रिलर देखना पसंद करते हैं और जो लोग रोमांस में ज्यादा रुची रखते हैं, सबके लिए है यह लिस्ट एकदम बेस्ट
जाने माने एक्टर प्रभास और राणा दग्गुबती के साथ आने वाली यह डाक्यूमेंट्री सीरीज 26 जून को नेटफ्लिक्स पर रीलीज़ होगी. इसमें इस बात पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है की Bahubali: The beginning से लेकर Bahubali: The Conclusion तक इस फिल्म सीरीज ने इसमें काम करने वाले कलाकरों और इस से जुड़े टेक्निशंस जैसे स्टाफ पर क्या प्रभाव किया है. ये सीरीज इस फिल्म के 10 साल के सफर को भी दिखाती है.
निर्देशक गांधी कर्षण के द्वारा निर्देशित यह फिल्म अमेज़न प्राइम विडीयो पर 24 जून को रीलीज होगी. यह फिल्म लक्ष्मी और ऋषभ नाम के एक ऐसे यंग कपल की कहानी दिखाती है जो अलग होने की कगार पर हैं. ये कपल एक मैरिज काउंसलर से अपनी बिखरती ग्रसती को ठीक करने के लिए मदद लेते हैं और एक सेशन में उनका मैरिज काउंसलर उन्हें एक और कपल की कहानी के बारे में बताता है जो ऐसी ही मुश्किल से जुझ रहा था. इस कहानी को सुनने के बाद उनमें अपने रिश्ते सुधारने की उमंग जागती है.
सपना ठाकुर, काव्या अंसारी और सांनवी सागर जैसे कलाकारों के साथ आने वाली यह रोमांटिक कॉमेडी सीरीज निर्देशक समीर ने निर्देशन में बनी है और इसे आप 25 जून से ETVWin पर देख सकते हैं. इस सीरीज की कहानी एक तेलुगु लड़के और एक केरल की लड़की की प्रेम कहानी को दिखाती है और इसमें इन दोनों राज्यों के बीच में चलने वाली इस प्रेम कहानी की सांस्कृतिक भिन्नताओं को भी दिखाई गई है.
निर्देशक संजू वी. सैमुअल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जून को ManoramaMAX पर रीलीज होगी. इसमें मैथ्यू थॉमस, कार्तिक विष्णु, बासिल जोसेफ और नमिता प्रमोद जैसे कलाकारों ने काम किया है. यह कहानी निधिन बाबू नाम के एक यंग बैडमिंटन प्लेयर की ज़िंदगी को दिखाती है जैसे यह प्लेयर अपनी पढ़ाई और पारिवारिक जिंदगी को संभालते हुए बैडमिंटन खेलने पर भी ध्यान लगाता है.
अर्जुन सरजा, प्रीति मुकुंदन और विवेक प्रसन्ना जैसे कलाकारों ने काम किया है. यह फिल्म जून 25 को नेटफ्लिक्स पर रीलीज होगी. यह कहानी राजराम नाम के एक कराटे मास्टर और उसकी पत्नी नीलावेनी और बेटी नीला के इर्दगिर्द घूमती है जो यह दिखाती है की कैसे यह परिवार अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ को बुलंद रखती है.
फिल्म निर्देशक संतोष के द्वारा निर्देशित यह फिल्म आप Saina Play पर देख सकते हैं. यह कहानी कासरगोड जिले के एक ग्रामीण इलाके की कहानी को दर्शाती है जहां वेणू नाम के एक आदमी की बेटी अपनी कान की बालियों को गांव के कुएं में खो देती है. इसमें इंद्रन्स, शिवानी शिबिन, बाबू अन्नूर और रम्या सुरेश जैसे कलाकारों ने काम किया है.
काथिर, दिव्या भारती, विमल, पूर्णिमा रवि और राधिका सरथकुमार जैसे कलाकारों के साथ आने वाली इस OTT सीरीज को आप 26 जून से Jio Hotstar पर देख पाएंगे. यह सीरीज एक ऐसे कबड्डी के खिलाड़ी की कहानी दिखाती है जिसका पुलीस में भरती होने का सपना एक घटना के बाद सपना ही रह जाता है और उसे न चाहते हुए भी एक अपराधी बन कर जीना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: गुल्लक से 100 गुना ज्यादा मज़ेदार हैं ये 7 वेब सीरीज, 9 है एक की IMDB रेटिंग
By: Ananya Sharma (Intern)