गुल्लक से 100 गुना ज्यादा मज़ेदार हैं ये 7 वेब सीरीज, 9 है एक की IMDB रेटिंग
सबके चहेते मिडिल क्लास फैमिली ड्रामा का सीजन 5 अपनी बढ़िया कहानी और दिल छू लेने वाले किरदारों के साथ 5 जून को SonyLiv पर आया था. इस सीजन की कहानी बात करती है मिश्रा परिवार की बदलती जिंदगी के बारे में और यह सिजन काफी ज्यादा फोक्स करता है अनंत वी जोशी के किरदार अन्नू पर जिसकी जिंदगी में भी काफी बड़े बदलाव आ रहे हैं. इस सीजन के 4 एपिसोड्स SonyLiv पर रिलीज़ हो चुके हैं और बाकी एपिसोड्स हर शुक्रवार को SonyLiv पर देखने को मिलेंगे. अगर आप इस सीजन को देखते – देखते एक नई सीरीज शुरु करने की सोच रहे हैं जो बिलकुल गुल्लक की ही तरह हो तो यहां है 9 दिल खुश कर देने वाली वेब सीरीज
SurveyYeh Meri Family
TVF की यह सीरीज एक बेहतरीन सीरीज है जो आपको पुराने समय की याद दिलाकर ही छोड़ेगी. इसका सीजन 1 जयपुर में सेट है और इसकी कहानी 12 साल के हर्षल गुप्ता के इर्दगिर्द घूमती थी और यह सीजन साल 1998 के बारे में है. इसके सीजन 2 के साथ ही किरदार बदल जाते हैं और कहानी एक नए परिवार पर फोक्स हो जाती है. इस सीरीज में अब तक 4 सीजन हैं और IMDb पर इसकी रेटिंग 9 है.
Panchayat
2020 में रिलीज हुई इस सीरीज के बारे में कौन नहीं जानता, इसको कई लोगों ने अपनी बेहतरीन कहानी और भावों की समझ के लिए सराहा था. इस सीरीज की कहानी एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक की जिंदगी को दिखाती जब उसे ना चाहते हुए भी फुलेरा ग्राम पंचायत के सचिव की नौकरी को शुरु करना पड़ता है. इसमें जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता और चंदन रॉय जैसे कलाकारों ने काम किया है. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.9 है.
The Aam Aadmi Family
IMDb पर 8.4 रेटिंग वाली यह सीरीज एक स्लाइस ऑफ़ लाइफ कॉमेडी है जो भारतीय घरों की साधारण जिंदगी पर ध्यान देती है. जहां कई TV सीरियल काफी लार्जर देन लाइफ कहानीयों के साथ आते हैं वहीं The Aam Aadmi Family काफी सहजता से भारतीय मिडिल क्लास घरों की कहानी दिखाने पर ध्यान देती है. इस सीरीज में कमलेश गिल, लुबना सलीम, चंदन आनंद और प्राणय मनचंदा जैसे कलाकारों ने काम किया है.
Ghar Waapsi
यह सीरीज शेखर की कहानी को दिखाती है जो बेंगलुरु में अपनी कॉर्पोरेट नौकरी को खो देने के बाद इंदौर में अपने घर वापिस जाने पर मजबूर हो जाता है. इस सीरीज की कहानी शेखर के फिर से अपने माँ – बाप और भाई – बहनों से जुड़ने के महत्व पर काफी ध्यान देता है. इस सीरीज को IMDb पर 8.8 रेटिंग दी गई है. इसमें विशाल वशिष्ठ, अतुल श्रीवास्तव, विभा चिब्बर और साद बिलग्रामी जैसे कलाकारों ने काम किया है.
Potluck
यह सीरीज काफी शहरी घरों की कहानी को दिखाती है जहां परिवार के सारे सदस्य अपने काम और जिंदगी पर इतना ध्यान देते हैं की वो अपने परिवार के बारे में ही भूल जाते हैं. इस सीरीज में शास्त्री परिवार की कहानी दिखाई गई है जो हर हफ्ते घर पर एक Potluck के लिए मिलते हैं और एक दूसरे से फिर अपने रिश्ते सुधारते हैं. इस सीरीज को IMDb पर 7.5 रेटिंग दी गई है.
Home Shanti
इस लिस्ट की बाकी सीरीज की ही तरह यह सीरीज भी एक भारतीय मिडिल क्लास परिवार की रोज़ की जिंदगी और छोटे स्पनों को बखूबी दिखाती है. इसमें देहरादून में रहने वाले जोशी परिवार की कहानी दिखाई गई है जो पैसों की किल्लत से जुझ रही है. इसमें सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा जैसे कलाकोरों ने काम किया है. इस सीरीज को IMDb पर 8 रेटिंग मिली है.
Nirmal Pathak ki Ghar Vapisi
दिल्ली की परवरिश में पला एक लेखक नर्मिल पाठक जब 24 साल बाद अपने गांव वापिस जाता है तो कुछ दिन उसे अपने परिवार का प्यार काफी अच्छा लगता है लेकिन जल्द ही परिवार की आपसी दिक्कतों के चलते उसे धीरे – धीरे सच नज़र आने लगता है. इसमें वैभव तत्ववादी, आकाश मखीजा, अल्का अमीन, पंकज झा और गिमा विक्रांत सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया है. इसे IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है.
यह भी पढ़ें: पंचायत सीज़न 5 से पहले प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में दिखेंगे बनराकस-बिनोद.. हंसा-हंसा के करेंगे लहालोट!
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
