Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » Entertainment » पंचायत सीज़न 5 से पहले प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में दिखेंगे बनराकस-बिनोद.. हंसा-हंसा के करेंगे लहालोट!

पंचायत सीज़न 5 से पहले प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में दिखेंगे बनराकस-बिनोद.. हंसा-हंसा के करेंगे लहालोट!

By Faiza | Updated on 18-Jun-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
पंचायत सीज़न 5 से पहले प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में दिखेंगे बनराकस-बिनोद.. हंसा-हंसा के करेंगे लहालोट!
Faiza Faiza
18-Jun-2026

पंचायत सीजन 5 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। हालांकि नए सीजन को आने में अभी समय है, लेकिन उससे पहले फुलेरा के दो चर्चित किरदार बनराकस और बिनोद एक नई वेब सीरीज में दिखाई देने वाले हैं। एनडीटीवी के अनुसार, कुछ समय पहले रघुबीर यादव ने एनडीटीवी से बातचीत में जानकारी दी थी कि ‘पंचायत’ के पांचवें सीजन की शूटिंग जल्द शुरू होगी। माना जा रहा है कि यह सीजन साल के आखिर तक दर्शकों के बीच आ सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 कब होगा रिलीज़

इस बीच प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ कर दिया है। इस ट्रेलर में आखिर में बनराकस और बिनोद की एंट्री दिखाई गई है, जिसे देखकर ‘पंचायत’ के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ का प्रीमियर 23 जून को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।

ट्रेलर में दिखी बनराकस-बिनोद की जोड़ी

सीरीज में अमोल पराशर एक बार फिर डॉ. प्रभात की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि डॉ. प्रभात सीमित संसाधनों वाले भठकंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं और वहां की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की कोशिश में जुटे रहते हैं।

ट्रेलर के आखिरी हिस्से में ‘पंचायत’ के लोकप्रिय किरदार बनराकस (दुर्गेश कुमार) और बिनोद (अशोक पाठक) की एंट्री होती है। दोनों को देखते ही निरहुआ का किरदार कहता है, “आइए आइए फुलेरा नरेश आइए सांझपुर में आपका स्वागत है महाराज।” इसके बाद जब उनकी पत्नी बनराकस नजर उतारती हैं तो वह कहते हैं, “हो गया इनको नजर नहीं लगती है, ये खुद ही बनराकस हैं।” यह सीन ट्रेलर का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है।

ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2 की कास्ट

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ का निर्देशन ललितम तिवारी ने किया है, जबकि इसकी कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है। सीरीज में अमोल पराशर के अलावा आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, गरिमा विक्रांत सिंह और दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Batwara 1947: अशरफ अली का नल उखाड़ने के बाद अब बंटवारे पर छिड़ेगी सनी देओल की जंग, जानिए रिलीज़ डेट, कास्ट, प्लॉट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
Jio का धमाकेदार प्लान! 319 रुपये में 18 महीने तक Google AI Pro फ्री, 5TB स्टोरेज और रोज 1.5GB डेटा Jio का धमाकेदार प्लान! 319 रुपये में 18 महीने तक Google AI Pro फ्री, 5TB स्टोरेज और रोज 1.5GB डेटा
Tecno Spark 50S 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें कीमत Tecno Spark 50S 5G भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरे से है लैस, जानें कीमत
Jio 6G को लेकर Akash Ambani का बड़ा ऐलान, नया इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बजाय सॉफ्टवेयर अपग्रेड पर होगा फोकस Jio 6G को लेकर Akash Ambani का बड़ा ऐलान, नया इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के बजाय सॉफ्टवेयर अपग्रेड पर होगा फोकस
Panchayat Season 5 की रिलीज़ डेट नज़दीक, जानिए प्लॉट और कास्ट से स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक सबकुछ Panchayat Season 5 की रिलीज़ डेट नज़दीक, जानिए प्लॉट और कास्ट से स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक सबकुछ
Amazon Sale में छप्परफाड़ डिस्काउंट में मिल रही Fire TV Stick, मात्र 4 हज़ार में नार्मल टीवी को बनाओ स्मार्ट टीवी Amazon Sale में छप्परफाड़ डिस्काउंट में मिल रही Fire TV Stick, मात्र 4 हज़ार में नार्मल टीवी को बनाओ स्मार्ट टीवी
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo