Batwara 1947: अशरफ अली का नल उखाड़ने के बाद अब बंटवारे पर छिड़ेगी सनी देओल की जंग, जानिए रिलीज़ डेट, कास्ट, प्लॉट
राजकुमार संतोषी, आमिर खान और अपरणा पुरोहित के द्वारा प्रोडूसेड यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा अपेक्षित फिल्म है. फैन्स वैसे ही काफी उत्सुक थे और यह उत्सुकता तब और बढ़ गई जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ. इसके शुरुआती प्रमोशन के समय पर इसकी कहानी की कुछ छवियां देखने को मिली थी. जैसा की फिल्म के नाम से ही ज़ाहिर है, यह फिल्म 1947 के बटवारे पर आधारित है. बटवारे से कई भारतीयों की अच्छी और बुरी यादें जुड़ी हुई हैं. इस फिल्म के माध्यम से दर्शक उस समय की सारी घटनाओं के बारे में ज्यादा जान पाएंगे और इसके ट्रेलर में भी यह देखने को मिलता है की यह फिल्म वाकई में काफी दिल छू देने वाली होगी. यहां जानें इस फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी.
SurveyBatwara 1947 का ट्रेलर
भारतीय स्वतंत्रता और 1947 के बटवारे पर आधारित इस फिल्म का ट्रेलर साल 1947 के सबसे दर्दनाक दर्शियों को एक बार फिर याद दिलाता है. यह ट्रेलर उस समय की भाग दौड़, बेसुध और दिल के दर्द को बखूबी दिखाता है. इस ट्रेलर में कुछ काफी दिल छू लेने वाले डायलॉग हैं जो इस फिल्म में भावनाएं और कूट – कूट कर भर देते हैं. इस ट्रेलर का फोक्स है सनी देओल के द्वारा निभाया गया किरदार जो अपने आप पर इस कठिन समय में डर और नफरत को हावी नहीं होने देता.
क्या है इस फिल्म की कास्ट?
इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे. यह फिल्म एक्टर सनी देओल और फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी को करीब 0 साल के बाद फिर साथ लेकर आएगी.
कब होगी Batwara 1947 रिलीज़?
आमिर खान प्रोडक्शंस के द्वारा निर्मित Batwara 1947 इस ही साल 14 अगस्त को रिलीज़ होगी और यह दिन वही दिन है जब भारत का बटवारा हुआ था. इस फिल्म में जाने माने फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने निर्देशन किया है और इसके गाने मशहूर कंपोज़र ए. आर. रहमान ने कंपोज किये हैं और इनके बोल जावेद अखतर ने दिए हैं.
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर जमकर ट्रेंड कर 8 एपिसोड की सीरीज, झिंझोड़ कर रख देगी सच्ची घटना पर आधारित कहानी
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
