Panchayat के "सचिव जी" भी इतना नहीं हंसा पाए होंगे, इनके सामने 'Panchayat' भी पड़ जाएगी फीकी, हंसते-हंसते पकड़ लेंगे पेट

OTT प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आजकल हास्य फिल्में और वेब सीरीज़ दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज़ में मज़ाकिया किरदार, व्यंग्य से भरे संवाद, और हास्यपूर्ण स्थितियों का मेल आपको हँसी से लोट-पोट कर देगा। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन कॉमेडी वेब सीरीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से Prime, Video, Zee5, SonyLIV, JioCinema और अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। तो देर किस बात की, पॉपकॉर्न लेकर तैयार हो जाइए वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए, क्योंकि ये सीरीज आपका दिन बना देंगी।

कहाँ देखें: JioCinema / Prime Video
IMDb: 8.3

यह वेब सीरीज़ एक भारतीय गुजराती परिवार के बारे में है जो अमेरिका के मेट्रो पार्क में रहता है, फिर भी उनमें एक भारतीय तत्व है। पायल और कल्पेश पटेल और उनके बच्चे, यह एक टिपिकल गुजराती परिवार है। उनमें ड्रामा, प्यार और कॉमेडी है। इस सीरीज में आपको हर मोड़ पर ऐसे मज़ेदार कॉमेडी सीन देखने को मिलेंगे जो हंसा-हंसा कर आपके पेट में दर्द कर देंगे।

कहाँ देखें: JioCinema
IMDb: 8.3

"What The Folks" एक ऐसा सफर है जिसमें बताया गया है कि कैसे मॉडर्न परिवार रूढ़ियों को तोड़ रहे हैं, पीढ़ियों के बीच की खाई को खत्म कर रहे हैं, और भले ही उनके विचारों में कितना भी अंतर हो, फिर भी एक-दूसरे से प्यार करना सीख रहे हैं।

कहाँ देखें: SonyLIV
IMDb: 8.3

‘कॉलेज रोमांस’ एक कॉलेज में पढ़ने वाले तीन दोस्तों की जिंदगी में प्यार, दोस्ती और कॉलेज की मस्ती की एक अनोखी कहानी है। इनकी जिंदगी में आने वाले प्यार और रिश्तों की उलझनों और प्यार के रंगों से भरपूर ये सीरीज आपको हंसाएगी, रुलाएगी और प्यार के रंगों में रंग देगी।

Baked

कहाँ देखें: JioCinema
IMDb: 7.7

कॉलेज के तीन पुराने दोस्त पहाड़ियों की रोड ट्रिप के लिए फिर से मिलते हैं और उनमें से हर एक का एक सीक्रेट एजेंडा है। ग्रामीण भारत में खो जाने से लेकर ड्रग तस्कर समझे जाने और गिरफ्तार होने तक, इन लड़कों के लिए कुछ भी प्लान के मुताबिक नहीं होता।

कहाँ देखें: ZEE5
IMDb: 7.4

सनफ्लावर नाम की एक हाउसिंग सोसायटी में एक अजीबोगरीब मर्डर मिस्ट्री की शुरुआत होती है। सोसायटी का एक भोला-भाला निवासी सोनू इस मर्डर मिस्ट्री में कूद पड़ता है और मेन सस्पेक्ट बन जाता है। अब आगे क्या-क्या मज़ेदार चीजें होती हैं, यह देखने लायक है।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles