कपिल शर्मा की कॉमेडी भी पड़ जाएगी फीकी इतना हंसा देंगी ये वाली Comedy Web Series, टाइम निकालकर OTT पर देख डालें

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लंबे समय से भारतीय टेलीविजन पर हंसी का पर्याय बना हुआ है, लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रही कॉमेडी वेब सीरीज ने दर्शकों को एक नया ऑल्टरनेटिव बना दिया है। इन सीरीज में मिलने वाले नए तरह के हंसी-मज़ाक वाले पल, तीखा व्यंग्य और क्रिएटिविटी ने दर्शकों को खूब लुभाया है। इनकी मज़ेदार कहानी, प्रतिभाशाली किरदार और कई अन्य प्रभावशाली तत्वों को देखकर आप खुद को हंसी के ठहाके लगाने से रोक नहीं पाएंगे और यहाँ तक कि इनके सामने कपिल शर्मा की बेजोड़ कॉमेडी भी फीकी पड़ जाएगी। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 5 दमदार कॉमेडी वेब सीरीज के बारे में, जिन्हें आप Netflix, Prime Video, Hotstar, SonyLIV और अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

यहाँ देखें: Amazon Prime Video

Comicstaan एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता टेलीविजन सीरीज है जिसे Only Much Louder द्वारा अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए बनाया गया है। यह शो स्टैंड-अप कॉमेडी में अगला बड़ा नाम हासिल करने के लिए नए उभरे हुए भारतीय कॉमेडियंस को एक साथ लाता है।

यहाँ देखें: Amazon Prime Video

एक लड़का और एक लड़की एक-दूसरे से नफरत करते हैं लेकिन एक ही फ्लैट में रहने को मजबूर हो जाते हैं। धीरे-धीरे नफरत प्यार में बदल जाती है। लेकिन एक रहस्यमयी बीमारी उनके रिश्ते को खतरे में डाल देती है।

यहाँ देखें: Amazon Prime Video

तीन पीढ़ियों की तीन महिलाएं एक साथ छुट्टी पर जाने का फ़ैसला लेती हैं। ये छुट्टी सिर्फ छुट्टी नहीं, बल्कि अपनी ज़िंदगी के सवालों के जवाब ढूंढ़ने का सफ़र है। इस सफ़र में वो न सिर्फ़ खुद को समझती हैं, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी नए नजरिए से देखती हैं।

यहाँ देखें: Sony LIV

‘सैंडविच फॉरेवर’ एक युवा जोड़े, समीर और नैना की कहानी है, जिनकी शादी के बाद उनके माता-पिता के लगातार दखलंदाजी की वजह से उनकी ज़िंदगी बदल जाती है। इस 15 एपिसोड की सीरीज़ में हास्य के कुछ मज़ेदार पल हैं, जिनसे दर्शक आसानी से जुड़ सकते हैं।

The Office

यहाँ देखें: Disney+ Hotstar

इंडियन वेब सीरीज ‘द ऑफिस’ असल में एक ब्रिटिश सिटकॉम का अडाप्टेशन है, जो विल्किंस चावला की एक ब्रांच के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक 9 से 5 के कार्यस्थल (ऑफिस) को दर्शाता है जहां बॉस, जगदीप चड्ढा अपने एम्प्लॉईज़ का मनोबल ऊंचा रखने की पूरी कोशिश करते हैं।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles