रग-रग में जज्बा भर देने वाली 5 मस्ट-वॉच फिल्में और सीरीज, आखिरी वाली की IMDb रेटिंग 8
Netflix पर कई ऐसी भारतीय वेब सीरीज़ मौजूद हैं जो सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं देतीं, बल्कि जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं. ये शोज़ हमें यह सिखाते हैं कि मुश्किलों, चुनौतियों और भावनात्मक संघर्षों के बीच भी हिम्मत और उम्मीद बनाए रखकर कैसे अपने रास्ते खुद बनाए जा सकते हैं. चाहे आप एक स्टूडेंट हों, कामकाजी महिला हों या किसी बदलाव की तलाश में हों, ये सीरीज़ आपके सोचने का तरीका बदल सकती हैं. यहां हम कुछ ऐसी ही प्रेरणा देने वाली नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए.
Kota Factory
राजस्थान के कोटा शहर को देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब माना जाता है, जहां से हर साल लाखों स्टूडेंट्स इंजीनियर और डॉक्टर बनने की तैयारी करते हैं. TVF की पॉपुलर सीरीज कोटा फैक्ट्री इसी बैकग्राउंड पर आधारित है. इस सीरीज की खासियत इसका ब्लैक एंड व्हाइट प्रेजेंटेशन और रियलिस्टिक कहानी है, जिसने इसे बाकी शोज़ से अलग बना दिया. जो स्टूडेंट्स JEE और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वो इस सीरीज से गहराई से जुड़ाव महसूस करते हैं. यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
Mai
नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल वेब सीरीज माई एक इमोशनल थ्रिलर ड्रामा है, जो एक मां के मुश्किल सफर को दिखाती है. इस शो में एक महिला अपनी बेटी की रहस्यमयी मौत की तह तक जाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार होती है. उसकी बेटी सुन और बोल नहीं सकती, और उसकी रहस्यमय मौत ही इस पूरी कहानी का केंद्र बनती है. इस शो की IMDb रेटिंग 7 है और यह हर मां को अंदर से झकझोर कर रख देती है.
IC-814: The Kandahar Hijack
यह नेटफ्लिक्स सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है जब 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-814 को आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था. विमान काठमांडू से दिल्ली आ रहा था और उसे अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया, जो उस समय तालिबान के कब्जे में था. इस घटना पर आधारित वेब सीरीज में फ्लाइट के क्रू मेंबर्स और पैसेंजर्स की बहादुरी को दिखाया गया है. इसमें सस्पेंस, थ्रिल, एक्शन और ड्रामा का जबरदस्त मेल है.
Bombay Begums
यह वेब सीरीज मुंबई में सेट है और इसमें पांच अलग-अलग महिलाओं की ज़िंदगी, रिश्तों, करियर और समाज में उनकी भूमिका को बड़ी सच्चाई के साथ दिखाया गया है. इस शो की प्रमुख किरदारों के नाम रानी, शाय, फातिमा, लिली और आयशा हैं. इन सभी का ताल्लुक अलग-अलग सामाजिक और फाइनेंशियल बैकग्राउंड्स से है. इसकी IMDb रेटिंग 5.1 है और इसे Netflix पर देखा जा सकता है.
Paava Kadhaigal
यह एक तमिल एंथोलॉजी फिल्म है जिसमें चार अलग-अलग कहानियां हैं। ये सभी कहानियां समाज में मौजूद जाति, लिंग, लैंगिक पहचान, इज़्ज़त और प्यार जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाती हैं। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे सामाजिक दबाव और पारिवारिक मान्यताओं के कारण लोग इंसानियत से समझौता कर बैठते हैं। इन कहानियों की एक साझा थीम है – "क्या प्यार के लिए पाप करना जरूरी है?" इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8 है.