पेट पकड़कर हँसने लगेंगे, जब OTT पर देख लेंगे ये धमाका कॉमेडी फिल्में, वीकेंड पर एक-एक करके देख डालें

टेंशन और थकान से छुटकारा पाने के लिए क्या है सबसे अच्छा तरीका? जी हां, आपने सही अनुमान लगाया है - हंसी! और हंसी लाने के लिए सबसे अच्छा माध्यम क्या है? फिल्में! तो अगर आप हंसी-मजाक से भरपूर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं, तो आपको अपने OTT प्लेटफॉर्म की तरफ रुख करना चाहिए। यहां हम आपके लिए कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगी। ये सभी बॉलीवुड फिल्में हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने घर बैठे Netflix, Prime, Hotstar, Zee5 और अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अब वीकेंड आ रहा है, तो माइंड फ्रेश करने के लिए आप सुकून से इन मज़ेदार कॉमेडी फिल्मों को देख सकेंगे।

Kathal

कहाँ देखें: Netflix

एक विधायक के दो कटहल चोरी हो जाते हैं। पुलिस इस मामलें की जांच में जुट जाती है, लेकिन असली मसला एक लड़की का गायब होना है। एक होशियार पुलिस इंस्पेक्टर इन दोनों मामलों को जोड़ती है और सच्चाई की तलाश में निकल पड़ती है। इस बीच कई मज़ेदार कारनामे होते हैं।

कहाँ देखें: Prime Video

मोंटू सरकारी स्कूल में पीटी टीचर हैं, लेकिन पढ़ाने से ज्यादा फुर्सत में रहना पसंद करते हैं। एक दिन नई टीचर नीलिमा मैम आती हैं, और मोंटू उन पर फिदा हो जाते हैं। लेकिन साथ ही एक नया पीटी टीचर सिंह सर भी आ जाता है, जो मोंटू की नौकरी और नीलिमा मैम दोनों को छीन लेने पर तुला है। अब मोंटू को अपनी छलांग लगाकर सब कुछ वापस जीतना है!

कहाँ देखें: Netflix / JioCinema

मिमी नाम की एक डांसर बॉलीवुड में में काम मिलने के सपने देखती है। पैसों की जरूरत के लिए वो एक अमेरिकी कपल के लिए सरोगेट मदर बन जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान कपल बच्चा छोड़कर चला जाता है, अब मिमी का क्या होगा? जानने के लिए पूरी फिल्म देखें और हंसी के ठहाके लगाएं।

कहाँ देखें: Netflix / Zee5

बिट्टी नाम की एक आजाद लड़की एक नॉवल से प्रेरित होकर अपने सपनों का पीछा करने निकलती है। एक गलतफहमी और एक धोखे के बीच एक कॉमिकल लव ट्रायएंगल बनता है, जहां प्यार, दोस्ती और असलियत की खोज का सफर शुरू होता है।

कहाँ देखें: Netflix / JioCinema

एक घमंडी राजनेता गंगा राम चौधरी को शिक्षा योजना के घोटाले में जेल हो जाती है। जेल में अपमान सहने के बाद वो दसवीं पास करने का फैसला लेता है। जेल में वो शिक्षा की अहमियत समझता है और अपनी जिंदगी बदलने की कोशिश करता है। इस बीच कई फनी सीन होते हैं जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles