इतना तो साउथ की Geethanjali Malli Vachindi ने भी नहीं हँसाया होगा, जितना हंसा देगी "आमी तोमाके मारबो" वाली मंजुलिका, अभी के अभी OTT पर देख डालें
बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी का एक अलग ही मजा है। ऐसे में हाल ही में रिलीज़ हुई साउथ की फिल्म 'Geethanjali Malli Vachindi' ने इस जॉनर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। इसमें एक फिल्म की टीम यह जाने बिना एक भूतिया हवेली में जाती है कि वहां असली खतरा छिपा है। उन्हें हैरानी होती है जब उन्हें कुछ सुपरनैचुरल चीजें होती हुई दिखती हैं। आगे जो होता है वह देखने लायक है, क्योंकि वह आपको डरने के साथ-साथ हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा। अगर आप इस तरह की और भी मज़ेदार हॉरर कॉमेडी देखना चाहते हैं तो Netflix, JioCinema, Prime Video, JioCinema और अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन ऑप्शंस मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको हंसाती भी हैं और डराती भी हैं।
कहाँ देखें: Disney+ Hotstar
एक छोटे से शहर चंदेरी में हर साल एक खास पूजा के दौरान एक अजीब सी घटना होती है। एक रहस्यमयी स्त्री रात में पुरुषों को गायब कर देती है। लोग डर के मारे अपने घरों में बंद रहते हैं और घर के बाहर "ओ स्त्री कल आना" लिख देते हैं। विक्की नाम के लड़के के पास एक दिन एक रहस्यमयी लड़की कपड़े सिलवाने आती है। विक्की के दोस्त उसे ही स्त्री समझ लेते हैं। क्या सच में वह लड़की ही स्त्री है? या कुछ और ही चल रहा है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। इसी के साथ आप Prime Video पर उपलब्ध स्त्री 2 भी देख सकते हैं, जिसे पहले पार्ट से भी ज्यादा पसंद किया गया है।
कहाँ देखें: JioCinema
भेड़िया फिल्म में एक महत्वाकांक्षी आदमी भास्कर, अरुणाचल प्रदेश में एक हाईवे बनाने का काम लेता है। जंगल में काम करते हुए उसे एक भेड़िया जख्मी कर देता है। इसके बाद भास्कर में भेड़िये जैसी शक्तियां आने लगती हैं। वह एक इच्छाधारी भेड़िया बन जाता है। लेकिन बाद में पता चलता है कि मामला कुछ और ही है। इस फिल्म को देखकर भी आप डर के साथ-साथ खूब हंसने वाले हैं।
कहाँ देखें: JioCinema
रूही एक बढ़िया हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक शादीशुदा जोड़े की कहानी दिखाई गई है। दुर्भाग्य से दुल्हन को एक आत्मा अपने कब्जे में ले लेती है। फिल्म में हास्य, डरावने और रोमांटिक तत्वों का मिश्रण है, जो दर्शकों को हंसाता, डराता और कहीं न कहीं भावुक भी करता है।
कहाँ देखें: Netflix
भूल भुलैया 2 की कहानी एक भूतिया हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है। इस हवेली में मंजुलिका नाम की एक भूतनी कैद है। लेकिन जब रूहान नाम का एक लड़का इस हवेली में आता है, तो उसे कुछ ऐसा पता चलता है जिसे जानकार सब हक्का-बक्का रह जाते हैं। इससे पहले फिल्म में कई सारे हंसी वाले मजेदार सीन भी हैं। कुल मिलाकर यह फिल्म डर, हंसी और ट्विस्ट से भरपूर है।
Conjuring Kannappan
कहाँ देखें: Netflix
“कंज्यूरिंग कन्नप्पन” फिल्म में कन्नप्पन नाम के एक शख्स को एक बहुत ही अजीब सी समस्या होती है। जब भी वो सोता है तो वो सपने में एक भूतिया महल में चला जाता है और उस महल में जो कुछ भी होता है, वो असल जिंदगी में भी उसी तरह से होता है। अब कन्नप्पन और उसका परिवार इस भयानक समस्या से कैसे निपटते हैं, यह देखने लायक है।