Digit.in

बिनोद और बनराकस की खुराफात से कम नहीं हैं ये 4 वेब-सीरीज, दूसरी वाली आज भी टॉप पर, Panchayat 4 से पहले देख डालें

बिनोद और बनराकस की खुराफात से कम नहीं हैं ये 4 वेब-सीरीज, दूसरी वाली आज भी टॉप पर, Panchayat 4 से पहले देख डालें

Amazon Prime पर आई सीरीज Panchayat ने लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है. लोग इसको काफी पसंद भी करते हैं. अभी तक Panchayat के तीन सीजन आ चुके हैं. चौथा सीजन आने में भी सम नहीं है. इस महीने ही Panchayat Season 4 भी आने वाला है. इसके ट्रेलर को जारी कर दिया गया है.

अगर आप भी Panchayat Season 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो इस बीच कुछ हल्की-फुल्की, दिल को छू जाने वाली वेब सीरीज देख सकते हैं. अच्छी बात है कि इन वेब-सीरीज की ऐसी कहानियां गांव की मिट्टी, मध्यमवर्गीय जीवन और परिवार की गर्माहट से लबरेज हैं. यहां पर आपको पंचायत जैसी ही कुछ सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप सीजन 4 आने से पहले देख सकते हैं.

अभी तो वीकेंड भी चल रहा है तो आप आसानी से इन सीरीज को निपटा सकते हैं. इस वीकेंड, अपने परिवार के साथ बैठिए और इन 4 सीरीज का मजा लीजिए. ये हंसी, रिश्तों और ज़िंदगी के छोटे-छोटे पलों को खूबसूरती से पेश करती हैं. अच्छी बात है बच्चे भी इन सीरीज से काफी कुछ अच्छा सीखते हैं.

प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
IMDb रेटिंग: 8.3/10

गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कॉमेडी-ड्रामा में अमोल पाराशर ने डॉक्टर प्रभात की भूमिका निभाई है, जो शहर से झारखंड के एक गांव के स्वास्थ्य केंद्र में पोस्ट किया जाता है. गांव वालों का भरोसा जीतने और जुगाड़ू नीम-हकीम से निपटने की उसकी कोशिशें, हास्य और भावनाओं का सुंदर मेल हैं. यह सीरीज गांव के हेल्थ सिस्टम को हल्के-फुल्के लेकिन प्रासंगिक अंदाज में दर्शाती है.

प्लेटफॉर्म: SonyLIV
IMDb रेटिंग: 9.1/10

गुल्लक एक मध्यमवर्गीय उत्तर भारतीय परिवार की कहानियों को एक पिग्गी बैंक की नज़र से सुनाता है. यह सीरीज छोटी-छोटी बातों, संघर्षों और हंसी-खुशी के पलों को इस तरह बुनती है कि हर भारतीय दर्शक खुद को उसमें देख सकता है. सीजन 4 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह एक परफेक्ट टाइमपास है.

प्लेटफॉर्म: JioHotstar
IMDb रेटिंग: 8.6/10

शेखर नामक युवक की कहानी, जो नौकरी छूटने के बाद अपने घर इंदौर लौटता है. परिवार से सच्चाई छुपाते हुए, वह फिर से जिंदगी के अर्थ और रिश्तों को पहचानता है. यह शो उन सभी के लिए है जो छोटे शहर की सादगी और परिवार की भावनात्मक गहराई को मिस करते हैं.

Home Shanti

प्लेटफॉर्म: JioHotstar
IMDb रेटिंग: 7.4/10

देहरादून की जोशी फैमिली की कहानी, जो अपनी रिटायर्ड मां की ख्वाहिश पर खुद का घर बनवाने का सपना देखती है. इस सफर में उन्हें हंसी, आंसू और कई सामाजिक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है. "होम शांति" का टाइटल जितना सरल है, सीरीज उतनी ही दिल से जुड़ी हुई है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles