4 दिन में 1.2 करोड़ व्यूज़! Netflix पर इन टॉप 10 सीरीज ने मचा रखा है तहलका, जानिए कौन-सा शो है नंबर 1
अगर आप भी हर हफ्ते Netflix पर क्या ट्रेंड कर रहा है यह जानने को बेताब रहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए ही है। एक बार फिर क्राइम डॉक्यूमेंट्री से लेकर एनीमेशन, थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा तक—Netflix की टॉप 10 टीवी सीरीज़ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। पिछले हफ्ते ‘American Manhunt: Osama bin Laden’ ने सबसे ज्यादा धूम मचाई, लेकिन उसके पीछे भी कई दिलचस्प और चौंकाने वाली कहानियाँ हैं जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन-कौन से शो पिछले हफ्ते की सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली सीरीज़ बने हैं।
American Manhunt: Osama bin Laden – Season 1
Views: 12.6 मिलियन
Story: यह सीरीज़ अमेरिका के सबसे बड़े आतंकवादी हमले 9/11 के बाद ओसामा बिन लादेन की 10 साल लंबी खोज पर आधारित है। इसमें CIA, FBI और डिफेंस अधिकारियों के इंटरव्यूज़ के ज़रिए ऑपरेशन की पूरी कहानी को सामने लाया गया है।
Fred and Rose West: A British Horror Story – Limited Series
Views: 8.3 मिलियन
Story: यह इंग्लैंड के अपराधी जोड़े फ्रेड और रोज़ वेस्ट की असली कहानी है, जिन्होंने 1967 से 1987 के बीच 12 से ज्यादा महिलाओं की हत्या की थी।
Forever – Season 1
Views: 6.7 मिलियन
Story: यह दो युवा एथलीट्स की पहली मोहब्बत की कहानी है, जिसमें रिश्तों, सामाजिक दबाव और आत्म-परिचय की जद्दोजहद को दिखाया गया है।
The Four Seasons – Season 1
Views: 5.3 मिलियन
Story: तीन विवाहित जोड़ों की दोस्ती और उनके रिश्तों में आने वाले मोड़ों पर आधारित यह शो दर्शकों को हंसाते हुए गहराई से सोचने पर मजबूर करता है।
Bad Thoughts – Season 1
Views: 3.8 मिलियन
Story: मशहूर कॉमेडियन टॉम सेगुरा द्वारा बनाई गई यह स्केच सीरीज़ सामाजिक मान्यताओं को तोड़ते हुए हास्यास्पद अंदाज़ में प्रस्तुत करती है।
You – Season 5
Views: 3.3 मिलियन
Story: Joe गोल्डबर्ग की कहानी न्यू यॉर्क में एक नई शुरुआत से जुड़ी है, लेकिन उसके अतीत की परछाइयां उसका पीछा नहीं छोड़तीं।
Love, Death & Robots – Volume 4
Views: 2.9 मिलियन
Story: हर एपिसोड एक अलग स्टोरीलाइन से जुड़ा है—जहाँ तकनीक, प्यार और रहस्य की दुनिया एक साथ मिलती है।
WWE RAW – 12 मई 2025 एपिसोड
Views: 2.7 मिलियन
Story: WWE का पॉपुलर शो अब Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें फैंस को हाई-ऑक्टेन रेसलिंग और ड्रामा देखने को मिल रहा है।
Bet – Season 1
Views: 2.4 मिलियन
Story: सेंट डोमिनिक्स प्रेप नाम के एक बोर्डिंग स्कूल में जुए के ज़रिए पावर की परिभाषा तय होती है। एक नई छात्रा युमेको स्कूल के पूरे सिस्टम को हिला कर रख देती है।
Ms. Rachel – Season 1
Views: 2.2 मिलियन
Story: छोटे बच्चों के स्पीच और भाषा विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया यह शो म्यूजिक, राइम्स और रिपीटेशन का इस्तेमाल करता है।