Digit.in

Myntra पर हजारों रुपए सस्ते मिल रहे ये क्रिस्टल क्लियर साउन्ड वाले Bluetooth Speakers, देखें टॉप 5 डील्स

Myntra पर हजारों रुपए सस्ते मिल रहे ये क्रिस्टल क्लियर साउन्ड वाले Bluetooth Speakers, देखें टॉप 5 डील्स

Bluetooth Speakers On Myntra: अगर आप म्यूज़िक के शौकीन हैं जिसे एक पॉवरफुल होम स्पीकर पर इमर्सिव साउन्ड में गाने सुनना पसंद है, तो Myntra के पास आपके लिए बहुत कुछ है। यहाँ आप सस्ते से लेकर महंगे तक हर प्राइस रेंज में अपना पसंदीदा ब्लूटूथ स्पीकर भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। अभी फेस्टिव सीजन के मौके पर यह शॉपिंग प्लेटफॉर्म प्रोडक्ट्स पर काफी अच्छे खासे ऑफर्स दे रहा है। इसलिए मैंने यहाँ आपके लिए टॉप ब्रांड्स के टॉप स्पीकर्स को लिस्ट किया है जो अभी 1500 और 1000 रुपए के अंदर मिल रहे हैं, और क्रिस्टल क्लियर साउन्ड क्वालिटी, हेवी बेस और नॉइस कैंसलिंग फीचर्स ऑफर करते हैं।

अपने ऑडियो गेम को अपग्रेड करने के लिए आपके पास यह बढ़िया मौका है। तो देर किस बात की, आपके कामों को आसान बनाने के लिए ये रही भारत में बेस्ट-सेलिंग ब्लूटूथ स्पीकर्स की लिस्ट…

यह टीवी के लिए एक 10W ब्लूटूथ साउन्डबार स्पीकर है जो अभी पूरे 60 प्रतिशत की सीधी छूट पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, 1199 रुपए से ऊपर के ऑर्डर्स पर कंपनी 250 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी दे रही है।

इसमें एक 1200mAh की बैटरी लगी हुई है जो फास्ट चार्जिंग ऑफर करती है और एक चार्ज में यह 6 घंटों तक चल सकता है। यह हाई-क्वालिटी स्टीरियो साउन्ड देता है। यह आसानी से कनेक्ट हो जाता है और 3.5mm ऑक्स ऑडियो इनपुट को सपोर्ट करता है।

नॉइस का यह पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर बिल्ट-इन माइक के साथ आता है और 5W पॉवर आउटपुट ऑफर करता है। यह IPX5 वॉटर रेसिस्टेंट है और इसमें TWS पेयरिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसमें 52mm ड्राइवर है और यह एक चार्ज में 15 घंटों तक का प्लेटाइम देता है। इसे आप चार कलर ऑप्शंस वंडरिंग ब्लैक, सफारी बीज, रस्टिक ऑलिव और स्टीली ग्रे में खरीद सकते हैं।

कीमत की बात करें तो यह अभी अपनी असली कीमत से 2000 रुपए सस्ता यानि 1499 रुपए में मिल रहा है।

अगला स्पीकर Portronics Talk Three माइक के साथ आने वाला एक वियरेबल ब्लूटूथ स्पीकर है। इस प्रोडक्ट पर कंपनी 1600 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद यह 2999 रुपए के बजाए 1399 रुपए में लिस्टेड है। इसके अलावा MYNTRA300 कूपन कोड लगाने पर 300 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलेगी जिसके बाद आप इसे केवल 1099 रुपए में घर ले जा सकते हैं।

जहां तक फीचर्स की बात है तो यह डिवाइस IPX5 वॉटर रेसिस्टेंट और डस्ट प्रूफ है। यह मजबूत और पोर्टेबल है और इसका वजर केवल 67 ग्राम है। इसमें 10 घंटों का प्लेटाइम मिलता है।

boAt Stone 260 भी एक पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर है जो एन्हांस्ड बेस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और IPX5 रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको चार 4W क्लियर ऑडियो आउटपुट और 8 घंटों का प्लेटाइम मिलता है। इसमें माइक्रोफोन और वॉटरप्रूफ डिजाइन दिया।

बोट के इस ब्लूटूथ स्पीकर को 991 रुपए की सीधी छूट के साथ 1499 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस पर भी ग्राहकों को कूपन कोड के जरिए 300 रुपए का डिस्काउंट मिल जाएगा।

हैमर का ग्रीन ड्रॉप एक मेड इन इंडिया ब्लूटूथ स्पीकर है जो 100 घंटों का स्टैंडबाय टाइम, 52mm ड्राइवर्स, 5W पॉवर आउटपुट और ट्विन पेयरिंग फीचर ऑफर करता है। यह अडवांस्ड ब्लूटूथ 5.3, 1200mAh बैटरी, 2x साउन्ड आउटपुट और बिल्ट-इन माइक से लैस है। यह 2 रंगों में आता है और 32 घंटों तक का प्लेटाइम ऑफर करता है। इस स्पीकर पर कंपनी 6 महीनों की वॉरंटी दे रही है।

वैसे तो इस डिवाइस की असली कीमत 3499 रुपए है, लेकिन अभी यह Myntra शॉपिंग ऐप पर केवल 899 रुपए में, यानि पूरे 2600 रुपए सस्ते में उपलब्ध है। कूपन ऑफर के तहत कंपनी इस पर 225 रुपए की अतिरिक्त छूट भी ऑफर कर रही है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स दिए गए हैं!

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles