Amazon Sale में कौड़ियों के दाम मिल रहे ये जबरदस्त Bluetooth Headphones, अभी उठा लें फायदा

Headphone Deals: Amazon Great Indian Festival 2024 सेल अभी लाइव है, जिसके दौरान ई-कॉमर्स कंपनी बहुत बड़े पैमाने पर रोमांचक डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर कर रही है, जिसका ग्राहक हर साल बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। चाहे आप इलेक्ट्रॉनिक्स की तलाश में हों या फैशन और घरेलू उपकरणों की, इस सेल में हर किसी के लिए कुछ न कुछ मौजूद है।

अगर आप अपने ऑडियो अनुभव को बदलने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि वह आपकी जेब पर भी भारी न पड़े, तो अमेज़न सेल के दौरान 2000 रुपए के अंदर उपलब्ध हेडफोन डील्स का फायदा उठाने का यह बिल्कुल सही समय है।

इस आर्टिकल में हमने कुछ बढ़िया ब्लूटूथ हेडफोन विकल्पों को लिस्ट किया है जिन्हें आप अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 2000 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं। आइए देखें बेस्ट डील्स...

Boat Rockerz 450 माइक के साथ एक ब्लूटूथ ऑन-ईयर हेडफोन्स हैं, जो 15 घंटों तक का प्लेबैक ऑफर करते हैं। ये 40mm डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इनमें एडजस्टेबल और फोल्डेबल ईयरकप्स मिलते हैं। इन्हें आप केवल एक नहीं दो मोड्स - ब्लूटूथ और AUX के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं।

Boat Rockerz 450 अभी अमेज़न पर 62% फ्लैट डिस्काउंट के साथ 1,498 रुपए की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Zebronics Aeon वायरलेस ओवर ईयर हेडफोन की बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी को केवल 2 घंटे चार्ज करने पर ये 110 घंटों तक का प्लेटाइम (50% वॉल्यूम पर) देते हैं। हेडफोन्स के दोनों तरफ आपको 40mm ड्राइवर मिलते हैं। ये भी ब्लूटूथ और AUX दोनों को सपोर्ट करते हैं। इनमें गेमिंग मोड, ENC, ड्यूल पेयरिंग और रैपिड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Zebronics Aeon अभी चल रही अमेज़न सेल में 58 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ 1399 रुपए में मिल रहा है।

Noise 3 वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन्स 70 घंटों का बैटरी बैकअप ऑफर करते हैं। इनमें 40mm ड्राइवर, 45ms तक लो लेटेंसी और ब्लूटूथ वर्जन 5.3 का सपोर्ट दिया है। ये ड्यूल डिवाइस पेयरिंग के साथ आते हैं ताकि आप आसानी से एक ही बार में दो डिवाइसेज़ के साथ कनेक्ट और स्विच कर सकें।

Noise 3 को अभी खरीदने पर ग्राहक इसे 65% की सीधी छूट के साथ 18,999 रुपए में अपने घर ले जा सकते हैं।

HP 500 ब्लूटूथ वायरलेस ओवर ईयर हेडफोन्स ब्लूटूथ 5.0 के साथ आते हैं। इनमें 2x स्पीड, 4x कनेक्टिविटी, माइक, वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन और 20 घंटों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। कंपनी इसके साथ 1 साल की वॉरंटी भी दे रही है।

HP 500 अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 52% डिस्काउंट के साथ 1,899 रुपए में लिस्टेड है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि फ्लैट डिस्काउंट के अलावा ई-कॉमर्स कंपनी इन सभी प्रोडक्ट्स पर SBI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स के जरिए 4000 रुपए तक के बैंक ऑफर्स भी दे रही है, जिनका इस्तेमाल करके आप कौड़ियों के दाम इन प्रोडक्ट्स को घर ले जा सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में एफीलिएट लिंक्स दिए गए हैं!

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles