Skullcandy Dime Evo: 10 पॉइंट्स में समझें आपके लिए कैसा रहेगा ये डिवाइस?
हम जानते है की Skullcandy, अमेरिका की एक बेमिसाल लाइफस्टाइल ऑडियो ब्रांड है, जो अपने यूथफुल और रफ-टफ प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर है। कंपनी ने भारत में अभी हाल ही में अपने नए मॉडल Skullcandy Dime Evo को लॉन्च किया है। इस ईयरबड के साथ हमने कुछ समय बिताया है, इसके बाद हम आपको आज यह बताने वाले है कि क्या 4,999 रुपये के प्राइस में Dime Evo वाकई एक "value for money" डिवाइस है या नहीं? आइए, इस नए ईयरबड की असलियत को 10 पॉइंट्स में विस्तार से जानते हैं:
साउंड क्वालिटी: छोटे पैकेट में बिग साउंड
Dime Evo को Skullcandy ने "Ultimate Audio Sidekick" कहा है। कंपनी का यह कथन कहीं न कहीं सच साबित होता है। असल में, यह वाकई छोटे पैकेट में आने वाला दमदार साउन्ड से लाइसे डिवाइस है। यह अपने टाइटल को जस्टिफाई करता है।
इसका साउंड रिच है, क्लियर है और बैलेंस इतना परफेक्ट है कि चाहे आप फास्ट म्यूजिक सुनें या सॉफ्ट रोमांटिक गाने, आपको हर नोट में डिटेल महसूस होगी।
बैटरी लाइफ: 36 घंटे का नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट
Skullcandy Dime Evo में 8 घंटे ईयरबड्स की बैटरी और 28 घंटे केस से मिलती है। मतलब कुल 36 घंटे का टाइम इस डिवाइस के साथ आपको मिल जाता है। इसके साथ साथ अगर आपको जल्दी कहीं जाने के लिए निकलना है तो लगभग लगभग 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 2 घंटे का प्लेबैक तुरंत तैयार हो जाता है।
IPX4 सर्टिफाइड: पसीना, बारिश, कोई रोक नहीं
Dime Evo IPX4 रेटिंग के साथ आता है, जिससे ये पसीने और हल्की बारिश से प्रभावित नहीं होता। वर्कआउट के लिए, मॉर्निंग वॉक या कैजुअल ट्रैवल के दौरान आपको इसे लेकर कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।
Clear Voice Smart Mic: शोर नहीं, सिर्फ आपकी आवाज़
इसमें दिया गया "Clear Voice Smart Mic" आपके वॉयस को फोकस में रखता है और बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करता है। कॉलिंग के लिए यह अच्छा है लेकिन मुझे इस दौरान कुछ परेशानी हुई है, जो सकता है कि हेलमेट के अंदर यह सही प्रकार से मेरी वॉयस को न ले पा रहा हो, लेकिन कॉलिंग के दौरान मुझे कुछ दिक्कतें जरूर सामने आई हैन। उसके अलावा अगर आप इसे किसी ज्यादा शोर वाले स्थान से अलग इस्तेमाल करते हैं तो यह बेस्ट है।
Skullcandy App से फुल कंट्रोल: सब कुछ अपने हिसाब से
Skullcandy की मोबाइल ऐप के ज़रिए आप Dime Evo को अपने हिसाब से पर्सनलाइज़ कर सकते हैं: आपके म्यूजिक का अनुभव वैसा बना लीजिए जैसा आप चाहते हैं।
Customizable बटन: हर टच का मतलब आप तय करें
इस ईयरबड की सबसे अच्छी बात है कि आप दोनों ईयरबड्स के बटन को ऐप से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। Play, Pause, Next, Voice Assistant या कॉल हैंडलिंग, सब आपके कंट्रोल में है।
Multipoint Pairing: एक साथ दो डिवाइस कनेक्ट करने वाला दमदार डिवाइस
Dime Evo एक साथ दो डिवाइसेज़ से कनेक्ट हो सकता है, जैसे एक समय में लैपटॉप और मोबाइल दोनों पर यह काम कर सकता है। आप इसे दो अलग अलग फोन्स पर भी एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
Google Fast Pair: तुरंत कनेक्ट, बिना झंझट
अगर आपका फोन Android है, तो Dime Evo आपके फोन से सेकंड्स में कनेक्ट हो जाता है। बार-बार ब्लूटूथ सेटिंग्स में जाने की ज़रूरत नहीं होती है।
Stay-Aware Mode: सेफ्टी और म्यूजिक साथ-साथ
इस फीचर से आप आसपास की आवाज़ें भी सुन सकते हैं, जिससे सड़क पर चलते समय या किसी पब्लिक प्लेस में म्यूजिक सुनना ज़्यादा सेफ हो जाता है।
स्लाइडिंग केस + क्लिप: पोर्टेबिलिटी का मास्टरपीस
- Dime Evo का केस स्लाइडिंग डिज़ाइन में है, और उसमें इनबिल्ट क्लिप भी है।
- आप इसे बैग, चाबी या पैंट पर क्लिप करके हर जगह ले जा सकते हैं। "Clip it and Rip it!" यही इसकी पहचान है।
क्या आपको खरीदना चाहिए Skullcandy Dime Evo?
अगर आप ऐसे ईयरबड्स चाहते हैं जो:
- स्टाइलिश हो
- साउंड क्वालिटी बेहतरीन दे
- बैटरी लंबी चले
- पसीने और पानी से ना डरे
- और कीमत में जेब पर भारी न पड़े
तो Skullcandy Dime Evo आपके लिए एक बेजोड़ चॉइस है। 4,999 रुपये की कीमत में ये ईयरबड्स न सिर्फ अच्छा परफॉर्म करते हैं, बल्कि Skullcandy जैसी प्रीमियम ब्रांड की क्वालिटी भी साथ लाते हैं। इसे आप Amazon India और skullcandy.in से खरीद सकते हैं।