अपने आप ही म्यूट हो जाएंगे व्हाट्सएप के बड़े ग्रुप, देखें कितनी है यूजर लिमिट

अपने आप ही म्यूट हो जाएंगे व्हाट्सएप के बड़े ग्रुप, देखें कितनी है यूजर लिमिट
HIGHLIGHTS

व्हाट्सएप इस समय एक नए फीचर यानि automatically mutes large group chats की टेस्टिंग कर रहा है।

अगर किसी भी ग्रुप में 256 से ज्यादा यूजर्स हैं तो इस ग्रुप को बड़ा माँ लिया जाएगा, इसके बाद इसे म्यूट कर दिया जाने वाला है।

यह फीचर इस समय एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बीटा टेस्टिंग में है।

व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नई नई सुविधाओं को जारी करने के साथ ही कुछ नई नई तकनीकी को विकसित भी कर रहा है। ऐसा ही कुछ WhatsApp इस समय भी कर रहा है, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कंपनी की ओर से एक नई सुविधा की टेस्टिंग की जा रही है। यह सर्विस यूजर्स को उनके डिवाइस पर नोटिफिकेशन को कम करने की आजादी देने वाली है। असल में व्हाट्सएप ने एक नया फीचर पेश किया है जो लार्ज ग्रुप चैट नोटिफिकेशन को अपने आप ही म्यूट कर देता है। आइए जानते है कि आखिर यह सेवा है क्या और यह कैसे काम करती है। 

कैसे काम करता है ये फीचर?

यह सुविधा एक से अधिक यूजर्स वाले लार्ज या बड़े ग्रुप्स के नोटिफ़िकेशन को ऑटोमैटिक तौर पर म्यूट कर देती है। यह मुख्य रूप से नोटिफिकेशन को कम करने में WhatsApp यूजर्स की मदद के लिए है। ऐसा भी कह सकते है कि यह फीचर आपके चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए है। अगर हम एक बड़े ग्रुप की बात करें तो आमतौर पर यह देखा गया है कि एक यूजर को एक बड़े ग्रुप में हर एक दिन लगभग 500 से भी ज्यादा मैसेज मिलते हैं। 

अब ऐसे में हमने देखा है कि अभी हाल ही में आए एक अपडेट के बाद ग्रुप में यूजर्स की संख्या को बढ़ाकर 1024 कर दिया गया है, ऐसे में जाहिर है कि आपको बेहद ज्यादा मैसेज प्राप्त होने वाले हैं, ऐसी स्थिति में यह सेवा आपके बेहद ही ज्यादा काम आने वाली है। 

256 लोगों वाले ग्रुप के एक यूजर की ओर से एक स्क्रीनशॉट को साझा करके इसकी जानकारी दी गई है कि कंपनी की ओर से इस ग्रुप के नोटिफिकेशन को अपने आप ही बंद कर दिया है। आसान शब्दों में कहें तो आपको बता देते है कि म्यूट कर दिया गया है। इसी के चलते एक अधिसूचना में कहा गया था कि, "इस ग्रुप में 256 से अधिक यूजर्स हैं और नोटिफिकेशन को कम करने में मदद के लिए ऑटोमैटिक तौर पर इसके नोटिफिकेशन को म्यूट कर दिया गया है।" सामने आए स्क्रीनशॉट में WhatsApp की ओर से यह मैसेज भी नजर आ रहा है। 

इस फीचर का कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

अगर हम WAbetaInfo की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते है कि WhatsApp Beta version 2.22.23.9 में इस सेवा को देखा जा सकता है। यानि इस वर्जन में अपने आप hi 256 लोगों वाले ग्रुप के नोटिफिकेशन को म्यूट कर दिया जा रहा है। अब जैसे ही इस ग्रुप में 257वें यूजर को ऐड किया जाता है, तो अपने आप ही इस ग्रुप को बड़ा मानकर इसके नोटिफिकेशन को म्यूट कर दिया जा रहा है। अब अगर आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके पास व्हाट्सएप बीटा का यह वर्जन होना चाहिए। 

WhatsApp beta के लिए कैसे एनरोल करें?

अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आपको एक बीटा टेस्टर होना होगा। इसके लिए आपको कुछ छोटे से स्टेप्स को फॉलो करना पड़ने वाला है। 

  • अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ। 
  • इसके बाद आपको व्हाट्सएप को सर्च करना है। 
  • अब व्हाट्सएप पेज पर, स्क्रॉल डाउन करके बॉटम में चले जाएँ यहाँ आपको बिकम ए बीटा टेस्टर पैनल नजर आने वाला है। 
  • अब आपको I’m In पर क्लिक करना है और जॉइन पर क्लिक करके कन्फर्म करना है। अब आप एक बीटा टेस्टर बन चुके हैं। इसका मतलब है कि अब आप इस फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि अगर आप एक बीटा टेस्टर नहीं है तो आपको इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए कुछ समय लग सकता है। 

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo