Digit.in

बहुत काम की है WhatsApp की ये सीक्रेट सेटिंग, स्पैम कॉल से मिलेगा निजात, बस कुछ क्लिक में हो जाता है ऑन

बहुत काम की है WhatsApp की ये सीक्रेट सेटिंग, स्पैम कॉल से मिलेगा निजात, बस कुछ क्लिक में हो जाता है ऑन

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के तौर पर WhatsApp का इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है. कंपनी यूजर्स को जबरदस्त फीचर्स और प्राइवेसी देती है. हालांकि, इसके बाद भी WhatsApp पर कई बार यूजर्स स्पैम कॉल से परेशान हो जाते हैं. हालांकि, आप केवल एक सेटिंग बदलकर WhatsApp पर स्पैम कॉल को रोक सकते हैं.

हाल की एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स के लिए ऑनलाइन फ्रॉड के लिए WhatsApp पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन गया है. इसके बाद टेलीग्राम और इंस्टाग्राम का नंबर आता है. ऐसी फ्रॉड वाली एक्टिविटी अक्सर एक स्पैम मैसेज या कॉल से शुरू होती है. जिसके बाद अनजान यूजर्स स्कैमर्स की जाल में फंस जाते हैं.

WhatsApp की इस सीक्रेट सेटिंग को करें ऑन

ऐसे स्कैम को रोकने के लिए आप पहले से ही WhatsApp की सीक्रेट सेटिंग को ऑन करके रख सकते हैं. इससे आपको स्पैम कॉल और फ्रॉड कॉल से छुटकारा मिल जाएगा. इसके लिए आपको ऐप के साइलेंस अननॉन कॉलर्स फीचर को ऑन करना होगा. इस टूल को स्पैम करने वालों को म्यूट करने के लिए डिजाइन किया गया है.

नीचे आपको इस सेटिंग को ऑन करने का पूरा तरीका बता रहे हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले WhatsApp की सेटिंग पर जाना होगा. इसके बाद आपको प्राइवेसी सेटिंग पर क्लिक करना होगा. फिर आपको कॉल सेटिंग पर जाना होगा. इसके बाद आपको साइलेंस अननॉन कॉलर्स ऑप्शन को खोजकर उसे ऑन करना होगा.

स्पैम कॉल से नहीं होंगे परेशान

एक बार एक्टिवेट हो जाने के बाद कोई भी स्पैम कॉल आपको डिस्टर्ब नहीं करेगी. यह अनजान कॉलर को साइलेंस कर देता है. इससे अनजान नंबर से कॉल आने पर भी आपको रिंग नहीं सुनाई देगी. आप बाद में उन कॉल को ऐप की कॉल हिस्ट्री में देख सकते हैं. फिर आप गैर-जरूरी कॉल को इग्नोर कर सकते हैं.

WhatsApp साइलेंस अननॉन कॉलर्स फीचर यूजर्स के लिए एक एक्स्ट्रा शील्ड की तरह है. इस फीचर के जरिए कंपनी अपने यूजर्स को स्पैम से बचाने की दिशा में काम कर रही है. यह यूजर्स को अनचाहे डिस्टर्बेंस से बचाता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles