अभी के अभी ऑन कर लें WhatsApp की ये 5 Privacy Setting, हैकर्स की भी निकल जाएगी हेकड़ी, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पंख
आज आप यहाँ व्हाट्सएप की सबसे जरूरी 5 Privacy Settings के बारे में जानने वाले हैं।
इन सेटिंग के साथ आप व्हाट्सएप पर सुरक्षित रह सकते हैं।
अगर आप इन सेटिंग को ऑन करते हैं तो आपके चैट्स एकदम सुरक्षित और अनछुए हो जाने वाले हैं।
अगर आपको डर है कि कोई आपके व्हाट्सएप (WhatsApp) पर स्नूपिंग (जासूसी) कर सकता है, तो आप अकेले नहीं हैं। बहुत से लोग आपके साथ इस लिस्ट में हैं। असल में, हम सब जानते है कि व्हाट्सएप एक शानदार मैसेजिंग ऐप है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने के दौरान और अपनी चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए कुछ जरूरी प्राइवेसी सेटिंग्स को आपको अभी के अभी चालू कर लेना चाहिए। हालांकि, व्हाट्सएप कहता है कि आपके चैट्स बिल्कुल सुरक्षित हैं, उन्हें व्हाट्सएप खुद भी नहीं देख सकते हैं। आपकल मैंने ऑनलाइन कई विज्ञापन भी इसे लेकर देखें हैं। इसके बाद भी मेरी राय में आपको ये पांच फीचर्स एनेबल करने चाहिए, जो आपकी चैट्स, पर्सनल डिटेल्स आदि को अनजान और साइबर फ्रॉड करने वालों से सुरक्षित रखने वाली हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड बैकअप चालू करें
व्हाट्सएप पहले से ही आपके चैट्स को एन्क्रिप्ट करता है, लेकिन अब आप अपने चैट बैकअप को भी सुरक्षित कर सकते हैं। इससे व्हाट्सएप, गूगल, या ऐपल भी आपके मैसेज नहीं देख सकते।
क्या करें: सेटिंग्स > चैट्स > चैट बैकअप > एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड बैकअप पर जाएं।
एक पासवर्ड बनाएं या 64-डिजिट की खास key का चुनाव करें। बस हो गया आपका काम।
एडवांस्ड चैट प्राइवेसी का उपयोग करें
यह सेटिंग दूसरों को कुछ खास चैट्स से फोटो, वीडियो, या मैसेज सेव करने से रोकती है। यह निजी बातचीत को और सुरक्षित रखने के लिए बेहतरीन सेटिंग है।
क्या करें: किसी चैट को खोलें > चैट के नाम पर टैप करें > एडवांस्ड चैट प्राइवेसी चुनें और सेटिंग्स बदलें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें
यह आपके व्हाट्सएप अकाउंट में एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर को जोड़ देता है। अगर कोई आपके नंबर से लॉगिन करने की कोशिश करता है, तो बिना सीक्रेट पिन के वह ऐसा नहीं कर पाएगा।
क्या करें: सेटिंग्स > अकाउंट > टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर जाएं।
एक 6-डिजिट का पिन सेट करें और अगर पिन भूल जाएं तो एक ऑप्शनल ईमेल आईडी भी ऐड की जा सकती है।
कोई भी ग्रुप में ऐड न कर पाएं, उस सेटिंग को चुनें
क्या आपको बिना पूछे रैंडम ग्रुप्स में ऐड किया जाना पसंद नहीं है? हालांकि, आप इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। आप यह तय कर सकते है कि आपको कोई ग्रुप में ऐड कर सकेगा या नहीं।
क्या करें: सेटिंग्स > प्राइवेसी > ग्रुप्स पर जाएं।
यहाँ दिए गए ऑप्शन में से चुनाव करें:
हर कोई
मेरे कॉन्टैक्ट्स
मेरे कॉन्टैक्ट्स के अलावा कोई अन्य (कुछ लोगों को ब्लॉक करने के लिए)
लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस बंद कर दें
नहीं चाहते कि लोग जानें कि आप कब ऑनलाइन थे या आखिरी बार कब एक्टिव थे? इस डीटेल को भी आप छिपा सकते हैं, व्हाट्सएप में आपको यह सहूलियत भी मिलती है।
क्या करें: सेटिंग्स > प्राइवेसी > लास्ट सीन एंड ऑनलाइन पर जाएं।
चुनें कि आपका स्टेटस कौन देख सकता है: हर कोई, आपके कॉन्टैक्ट्स, या कोई नहीं।
अगर आप अभी इन 5 सेटिंग आदि को एनेबल कर लेते हैं, तो सच मानिए कि आप व्हाट्सएप पर पूरी तरह से सुरक्षित हो जाने वाले हैं। अगर आपने अभी तक इन सेटिंग को एनेबल नहीं किया है तो अभी कर लें, इसके अलावा अगर आप अभी तक इन सेटिंग के बारे में नहीं जानते थे तो अब आपको इस बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल चुकी है। आप अब इन सेटिंग का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप पर सुरक्षित रह सकते हैं।