WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए भी हो जाती है कॉलिंग, नहीं पता तो जान लें ये तरीका
व्हाट्सएप पर बिना नंबर सेव किए भी हो सकती है कॉल।
व्हाट्सएप का यह फीचर है बड़े काम का।
व्हाट्सएप ने ग्राहकों को इस नए फीचर के साथ दिया है बड़ा तोहफा।
इस समय हम जानते है कि दुनिया भर में WhatsApp को बड़े पैमाने पर एक बेहतरीन और सबसे दमदार इंसटेंट मैसेजिंग एप के तौर पर इस्तेमाल में लिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता देते है कि इस प्लेटफॉर्म को अभी तक लगभग 3.5 बिलियन डाउनलोड प्राप्त हुए हैं, इसका मतलब है कि इतने ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस एप के माध्यम से आप केवल मैसेजिंग ही नहीं, बल्कि कॉलिंग भी कर सकते हैं, इसमें वीडियो और ऑडियो कॉलिंग शामिल है। हालांकि, व्हाट्सएप के माध्यम से आप कॉल उन नंबर पर ही कर सकते हैं जो आपके कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल हैं। अब ऐसे में जय किया जाए अगर आप अपने फोन में किसी अनजान नंबर को सेव नहीं करना चाहते हैं लेकिन इसे कॉल करना चाहते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। असल में, क्या नंबर सेव किए बिना भी व्हाट्सएप पर कॉलिंग संभव है। आइए जानते है कि आखिर ऐसा किया जा सकता है तो कैसे किया जा सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि व्हाट्सएप पर बिना नंबर सेव किए भी कॉल किया जा सके तो आप सही जगह पर हैं, हम आपको इस फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको करना क्या होगा।
व्हाट्सएप पर क्या करना होगा?
मैसेजिंग अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए व्हाट्सएप आए दिन अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप में नए नए फीचर लेकर आता रहता है। कंपनी एक नया फीचर भी लेकर आई है, जिसकी मदद से बिना नंबर को सेव किए भी कॉल किया जा सकता है। अभी तक के लिए आपको व्हाट्सएप कॉल करने के लिए किसी के भी नंबर को अपने फोन में सेव करना होता था, इसके बाद ही आप कॉल कर सकते थे। हालांकि, अब ऐसा बिना नंबर सेव किए भी किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।
बिना नंबर सेव किए व्हाट्सएप पर कैसे कॉल करें!
अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो इस समय यह प्रक्रिया बेहद ही आसान हो गई है, ऐसा आप पहले भी कर सकते थे लेकिन इसके लिए जो चरण आपको फॉलो करने थे, वह बेहद ज्यादा थे, लेकिन अब आप डायरेक्ट ही ऐसा कर सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर आपको करना क्या होगा।
- सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करें।
- अब आपको ‘Calls’ section में जाना है, जो आपको एंड्रॉयड और iOS में अलग अलग जगह मिलने वाला है।
- अब आपको ‘+’ icon पर जाना है, जो आपको टॉप-राइट कॉर्नर पर मिलने वाला है।
- यहाँ आपको ‘न्यू कॉल लिंक’ मिलने वाला है।
- ‘कॉल ए नंबर’ भी आपको यहाँ नजर आने वाला है।
- ‘न्यू कॉन्टेक्ट’ भी आपको यहाँ मिलने वाला है।
- अब आपको ‘कॉल ए नंबर’ पर क्लिक करना है और आगे बढ़ना है।
- अब एक डाइलर पैड नजर आएगा, जहां आप इस नंबर को एन्टर कर सकते हैं, जिसे आपको कॉल करना है।
- नंबर डायल करने के बाद आपको केवल कॉल बटन पर प्रेस करना है, ऐसा करके आप कॉल कर सकते हैं।
इसका मतलब है कि अब आपको किसी भी नंबर को सेव करने की जरूरत नहीं है, जिसे आप अपने फोन में नहीं रखना चाहते हैं, आप डायरेक्ट ही किसी भी नंबर को इंटर करके उसपर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए अब व्हाट्सएप ने आपको यह फीचर दे दिया है। जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से कॉल कर सकते हैं।