आज के समय का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब अपने यूजर्स को एंड्रॉइड और iOS दोनों पर HD क्वालिटी मीडिया शेयर करने की अनुमति देता है। हालांकि, कई बार यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर हाई-क्वालिटी मीडिया ट्रांसफ़र करने के लिए फ़ोटोज़ या वीडियोज़ भेजते समय ‘HD’ बटन को दबाना पड़ता है। हालांकि, यह ऐप्लिकेशन एक ऐसा तरीका प्रदान करता है जिसकी मदद से आप हर बार ‘HD’ बटन को दबाए बिना बाय डिफ़ॉल्ट HD मीडिया भेज सकते हैं।
यूजर्स अपने व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर बाय डिफ़ॉल्ट HD क्वालिटी भेजने का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, यह अधिक इंटरनेट कंज़्यूम करता है और बड़े साइज़ और कम कम्प्रेशन के करण मीडिया ट्रांसफ़र होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए आपको यह फीचर इनेबल करने से पहले यह ध्यान में रखना होगा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप पर बाय डिफ़ॉल्ट HD क्वालिटी में वीडियोज़ और इमेजेस भेजने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए सेटिंग्स को बदलना होगा।
अगर आप HD मीडिया क्वालिटी को डिफ़ॉल्ट नहीं रखना चाहते, तो हर बार मीडिया भेजने के दौरान HD क्वालिटी इनेबल करने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
अगर आप एक एंड्रॉइड यूजर हैं तो अपने व्हाट्सएप पर HD मीडिया फीचर का इस्तेमाल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
यह प्रक्रिया iOS यूजर्स के लिए भी काफी साधारण है। अपने फ़ोटोज़ और वीडियोज़ को HD क्वालिटी में भेजने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
ध्यान दें कि HD क्वालिटी मीडिया स्टैंडर्ड क्वालिटी से 6 गुना तक बड़ी हो सकती है। इसलिए अगर आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको डेटा सेव करने के लिए क्वालिटी को स्टैंडर्ड रखना चाहिए। वहीं दूसरी ओर Wi-Fi यूजर्स को HD क्वालिटी ट्रांसफ़र प्रोसेस के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।