हैक हो चुके व्हाट्सएप अकाउंट को फिर से कैसे इस्तेमाल करें! ये वाले टिप्स देखकर ‘वाह जी वाह’ करने लगेंगे, कोई नहीं जानता ये वाला पॉइंट
क्या आपका भी WhatsApp Account किसी भी कारण से हैक हो गया है?
अगर हाँ, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
हम आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अकाउंट का एक्सेस फिर से प्राप्त कर सकते हैं।
इस समय दुनियाभर में WhatsApp एक सबसे बड़ी और सबसे जाने माने मैसेजिंग ऐप के तौर पर प्रचलित है। इस समय की बात करें तो लगभग लगभग 3 बिलियन यूजर्स दुनियाभर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। इसकि बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखकर कहीं न कहीं स्कैमर भी इसकि ओर आकर्षित होते हैं। इसी कारण पिछले कुछ समय से व्हाट्सएप के बहुत से अकाउंट हैक होने की खबरें भी इंटरनेट पर काफी चर्चा में रहीं। किसी भी व्हाट्सएप अकाउंट को हैक करने का हैकर्स का उद्देश्य एकदम साफ होता है, वह यूजर की पर्सनल इनफार्मेशन और फोटो आदि को चुराते हैं, इसके बाद वह यूजर्स को इन्हें लेकर ही धमकी देते हैं और उनसे पैसों की ठगी करते हैं। पिछले कुछ समय में कुछ जाने माने लोगों के अकाउंट हैक होने की खबरें भी चर्चा में रही थी।
अगर आपको भी लग रहा है कि आपके व्हाट्सएप के साथ कुछ गड़बड़ या छेड़छाड़ हुई है तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि पुलिस की ओर से कुछ सुझाव दिए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप फिर से अपने व्हाट्सएप अकाउंट के एक्सेस को प्राप्त कर सकते हैं। आइए इनके बारे में एक एक करके जानते हैं, इन टिप्स को अपनाकर आप अपने हैक्ड व्हाटसएप अकाउंट को फिर से चला सकते हैं।
अगर हैक हो गया है आपका व्हाट्सएप अकाउंट तो क्या करें?
सबसे पहले अपने डिवाइस से आपको व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करना होगा। अगर आपको लग रहा है कि आपका अकाउंट हैक हुआ है तो सबसे पहले यही काम करें।
फोन से सिम कार्ड निलाल दें!
इसके बाद आपको अपने SIM Card को भी फोन से निकाल देना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आपके व्हाट्सएप के साथ आगे कुछ छेड़छाड़ न हो तो आपको अपने फोन से SIM Card को भी निकाल देना चाहिए।
फोन को वाई-फ़ाई से कनेक्ट करें!
इसके बाद आपको अपने फोन को पहले वाईफ़ाई से कनेक्ट करना चाहिए, या रखें कि यह पब्लिक वाईफ़ाई नहीं होना चाहिए। आप अपने भरोसेमंद घर के वाई-फ़ाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एंड्रॉयड फोन को वाई-फ़ाई के साथ कनेक्ट करने के बाद आपको फिर से फोन में व्हाट्सएप को इंस्टॉल करना चाहिए। आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।
सिम कार्ड को कीपैड वाले फोन में लगाएं!
अब अपने सिम कार्ड को उस उस फोन में न लगाकर आपको एक कीपैड वाले फोन में इन्सर्ट करना चाहिए। ऐसा करके आपको आसानी से व्हाट्सएप के लिए जरूर कोड मिल जाने वाला है। हालांकि, व्हाट्सएप के इस वेरीफिकेशन कोड को आपको कॉल के माध्यम से रीक्वेस्ट करना चाहिए।
प्राप्त कोड को वेरीफिकेशन के लिए दर्ज करें!
अब नए फोन पर प्राप्त हुए कोड को आपको एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल किए जा रहे व्हाट्सएप के वेरीफिकेशन के लिए दर्ज करना चाहिए।
फोन को अब रीस्टार्ट करें!
अब जब आप अपने फोन में अच्छे से व्हाट्सएप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर चुके हैं तो आपको उसी समय अपने एंड्रॉयड फोन को रीस्टार्ट करना चाहिए।
ऐसा करके आप आसानी से अपने व्हाट्सएप का एक्सेस फिर से प्राप्त कर सकते हैं और अपने व्हाट्सएप को आप अब पहले की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं।