कोई और भी चला रहा है आपका WhatsApp? 1 मिनट में चलेगा पता, जान लें ये आसान तरीका

WhatsApp काफी जरूरी ऐप बन गया है. लोग इससे इंस्टैंट मैसेजिंग के अलावा पैसे भेजने और दूसरे काम भी करते हैं. इसमें कई फीचर्स दिए जाते हैं जो बहुत ज्यादा उपयोगी है. WhatsApp कई सिक्योरिटी फीचर्स के साथ भी आता है. इस वजह से लोगों को काफी पसंद आता है.

हाल ही में WhatsApp मे मल्टीपल डिवाइस को लिंक करने का ऑप्शन दिया था. इससे यूजर्स एक ही अकाउंट को दूसरे मोबाइल और लैपटॉप में एक्सेस कर सकते हैं. इस वजह से एक सिक्योरिटी खामी की भी संभावना यहां पर बन गई है.

हो सकता है कि आपका WhatsApp अकाउंट कोई और इस्तेमाल कर रहा हो और आपको इसके बारे में पता ही नहीं हो. इस वजह से इसकी जानकारी लेना जरूरी है. हालांकि, WhatsApp यह सुविधा देता है कि आप पता लगा सकते हैं आपका अकाउंट कहां-कहां इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे आप आसानी से जान सकते हैं आपके अकाउंट को कौन यूज कर रहा है.

लिंक्ड डिवाइस से मल्टीपल डिवाइस में होता है लॉगिन

WhatsApp लिंक्ड डिवाइस से लोगों को मल्टीपल डिवाइस में एक ही अकाउंट लिंक करने की सुविधा देता है. ऐसे में आपने किसी डिवाइस पर अकाउंट को लिंक कर रखा है या किसी ने चोरी-छिपे इसे लिंक कर लिया है तो आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं.

ऐसे करें चेक

इसके लिए आपको उस प्राइमरी फोन को ओपन करना होगा जहां पर आपने सबसे पहले WhatsApp लॉगिन किया है. फोन में ऐप ओपन हो जाने के बाद राइट टॉप कार्नर में थ्री-डॉट का ऑप्शन दिखेगा. इसमें आपको लिंक्ड डिवाइस का एक ऑप्शन दिखेगा.

आप लिंक्ड डिवाइस के ऑप्शन पर टैप करें. यहां पर सभी डिवाइस का स्टेटस देख सकते हैं जिस पर आपका वॉट्सऐप चल रहा है. इसके अलावा आप डिवाइस के नाम पर क्लिक करके यह भी देख सकते हैं कि उस डिवाइस पर लास्ट एक्टिव डेट और टाइम क्या था.

इसके बाद आप जिस डिवाइस को नहीं पहचानते हैं उस डिवाइस पर टैप करके उसे लॉग आउट या टर्मिनेट सेशन करते जाइए. इस तरह आप सभी अनऑथोराइज्ड डिवाइस पर से वॉट्सऐप का एक्सेस हटा सकते हैं. अगर आपको लिंक्ड डिवाइस सेक्शन में एक भी डिवाइस नहीं दिख रहा है तो आपका WhatsApp किसी और डिवाइस पर लॉगिन नहीं है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles