RBI ने Paytm सेवाओं का लगाया ताला! आज के बाद क्या करेंगे Paytm FASTag वाले? देखें सब कुछ

RBI ने Paytm सेवाओं का लगाया ताला! आज के बाद क्या करेंगे  Paytm FASTag वाले? देखें सब कुछ
HIGHLIGHTS

Paytm FASTag को पोर्ट या ट्रांसफर करने के लिए आपको मात्र बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करने की जरूरत है।

अगर आप Paytm FASTag को बंद करना चाहते हैं तो आपको FASTag Paytm पोर्टल पर जाना होगा।

हालांकि, आप अपने Paytm FASTag में बचे बैलेंस को इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा आप 15 मार्च तक ही कर सकते हैं।

अभी हाल नहीं में, RBI की पर से Paytm Payments Bank की सेवाओं पर ताला लगाने की घोषणा से हड़कंप मचा हुआ है। असल में RBI की ओर से कहा गया है कि Paytm Payments Bank की सेवाओं ऐसे Wallet और अन्य कुछ सेवाओं को 29 फरवरी से बंद कर दिया जाने वाला है। हालांकि कुछ समय के बाद इस डेडलाइन को 15 मार्च के लिए बढ़ा दिया गया था। अब ऐसे में अगर आप Paytm FASTag का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 15 मार्च से पहले पहले किस कदम को उठाना चाहिए। आइए आपको बताते हैं।

Paytm से कैसे Port करें FASTag?

यह एक बेहद ही आसान सी प्रक्रिया है। अगर आप अपने Paytm FASTag को पोर्ट या ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको केवल बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करने की जरूरत है। हम यहाँ उस बैंक की बात कर रहे हैं जिसमें आप अपने FASTag को ले जाना चाहते हैं। कॉल के दौरान आपको बैंक को यह कहना होगा कि आप अपने Paytm FASTag को उनके बैंक में स्विच करना चाहते हैं। इसके बाद आपसे कुछ डिटेल्स की मांग की जा सकती है। इसके बाद बड़ी ही आसानी से आपका FASTag ट्रांसफर हो जाने वाला है।

हालांकि, इसके अलावा अगर आप अपने FASTag को Deactivate करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए कुछ चरणों को फॉलो करना चाहिए।

Paytm FASTag

Paytm से कैसे Deactivate करें FASTag? How to deactivate your FASTag from Paytm

  1. Paytm से FASTag को Deactivate करने के लिए आपको सबसे पहले FASTag Paytm Portal पर लॉगिन करना होगा। आप यहाँ अपने यूजर आईडी या वॉलेट आईडी पासवर्ड से ऐसा कर सकते हैं।
  2. अब आपको यहाँ अपनी FASTag Details को देना होगा, जैसे आप आपको यहाँ अपना FASTag Number, आपके कॉन्टेक्ट डिटेल्स और अन्य की जानकारी यहाँ देनी पड़ सकती है।
  3. अब आपको उस ऑप्शन का चुनाव करना पड़ेगा, जो Paytm Deactivation की चर्चा करता है, अब अगर आपसे कुछ अन्य डिटेल्स मांगी जाती हैं तो आपको यहाँ वह भी देनी होगी।
  4. अब आपको अपने कम्प्लैन्ट या रेफ्रन्स नंबर को सेव करना होगा, इसे बाद में इस्तेमाल के लिए आप रख सकते हैं।
  5. अब आपको Closure Request को सिलेक्ट करना है, अब आपकी रीक्वेस्ट जा चुकी है।
    अब आपने जब अपने Paytm FASTag को Deactivate करने की ठान ही ली है तो कई अन्य बैंक ऐसे हैं जिनके FASTag को आप खरीद सकते हैं। हम नीचे आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं।

How to get a new FASTag from HDFC Bank?

  • HDFC Bank FASTag Portal या अपने बैंक के Official Portal पर जाएँ।
  • अब यहाँ या तो लॉगिन करें या अपना अकाउंट बनाएं, इसके बाद यहाँ निर्देशों का पालन करें।
  • अब आपको First Time User पर क्लिक करना है। अब आपको आगे बढ़ जाना है।
  • अब आपको जैसे जैसे आपसे जानकारी मांगी जा रही है। उस सभी जानकारी को देते चले जाना है।
  • अब आपको यहाँ पेमेंट करनी होगी, पेमेंट करके आगे बढ़ें।
  • अब FASTag आपके रेजिस्टर पते पर चला जाने वाला है।
  • आप इसे प्राप्त करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

How to get a new FASTag from ICICI Bank?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले ICICI Bank Website यानि www.icicibank.com पर जाना है।
  • अब अपने अकाउंट में लॉगिन करें या एक नया अकाउंट बनाएं।
  • अब वेबसाइट पर आपको Apply for FASTag ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब यहाँ आपसे आपकी कुछ जानकारी मांगी जाने वाली है, जैसे आपका नाम, पता, गाड़ी का नंबर आदि।
  • अब आपको यहाँ RC और ID Proof को भी अपलोड करना है।
  • अब आपको अपनी ऐप्लीकेशन को रिव्यू करके इसे सबमिट करना है।
  • जैसे ही आपकी रीक्वेस्ट Approve हो जाती है, आपका FASTag आपके पते पर डिलिवर किया जाएगा।
Paytm FASTag

How to get a new FASTag from Axis Bank?

  • अगर आप Axis Bank से FASTag लेना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट यानि www.axisbank.com पर जाना है।
  • अब आपको Apply FASTag या इससे मिलते जुलते ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अकाउंट में लॉगिन करना है या एक नया अकाउंट बनाना है।
  • यहाँ आपको अपनी सभी जानकारी देनी है, जैसे आपको अपना नाम, पता और गाड़ी की जानकारी प्रदान करनी है।
  • इसके बाद आपको RC और ID Proof को यहाँ अपलोड करना है।
  • जब आपका FASTag Approve हो जाएगा तो यह आपके घर के पते पर डिलिवर कर दिया जाने वाला है।

इस तरह आप अपने FASTag को Paytm से स्थानांतरित या निष्क्रिय कर सकते हैं। हालांकि, मुझे एक चीज आपको बतानी है। यदि आपके Paytm से जुड़े FASTag में राशि है, तो चिंता न करें, आप उसका पूरी तरह से उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने Paytm FASTag में कुछ पैसे अलग से ऐड करना चाहते हैं तो आप 15 मार्च के बाद से ऐसा नहीं कर सकते हैं।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo