पेट्रोल-डीज़ल का खर्चा बचाएगा Google Maps का ये फीचर, सबको नहीं होता मालूम, आज ही कर लो ऑन
पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब ऐसे तरीकों की तलाश करने लगे हैं, जिनसे रोजाना के सफर में ईंधन की बचत हो सके। ऐसे में आज हम आपको Google Maps के एक खास फीचर के बारे में बताने वाले हैं जो इस मामले में काफी काम का साबित हो सकता है। यह फीचर यूजर्स को ऐसे रास्ते सुझाता है जहां ट्रैफिक कम हो और दूरी भी तुलनात्मक रूप से छोटी हो, जिससे 10 से 20 प्रतिशत तक फ्यूल बचाने में मदद मिल सकती है।
Surveyइसके लिए यूजर्स को Google Maps की सेटिंग्स में जाकर Fuel Efficient Routes फीचर को एक्टिव करना होता है। फीचर ऑन होने के बाद ऐप उन रास्तों को प्राथमिकता देता है जो कम ईंधन खर्च करते हैं।

कैसे ऑन करें यह फीचर?
- इस सेटिंग को चालू करने के लिए सबसे पहले Google Maps ऐप खोलें।
- इसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Settings सेक्शन में जाएं।
- यहां नीचे स्क्रॉल करके Navigation विकल्प चुनें।
- अब नीचे स्क्रॉल करके ‘Prefer Fuel Efficient Routes’ वाले ऑप्शन को ऑन कर दें।
ये डिटेल्स भी ज़रूरी
फीचर को बेहतर तरीके से काम करने के लिए ऐप में अपनी गाड़ी से जुड़ी जानकारी भी दर्ज करनी होगी। इसमें गाड़ी का फ्यूल टाइप जैसे पेट्रोल, डीजल या CNG चुनना होता है। साथ ही इंजन से जुड़ी डिटेल्स भी भरनी पड़ती हैं।

ऐसे होगी ईंधन की बचत
जब यह सेटिंग पूरी तरह एक्टिव हो जाती है, तब किसी भी डेस्टिनेशन का रास्ता सर्च करने पर Google Maps ऐसे रास्ते दिखाता है जिन पर हरे रंग का पत्ते का निशान बना होता है। यह संकेत देता है कि उस रास्ते पर कम फ्यूल खर्च होगा।
इस फीचर का इस्तेमाल करके आप ईंधन के साथ-साथ अपने पैसों की भी बचत कर सकते हैं। इसके अलावा आप कहीं न कहीं एन्वायरनमेंट को थोड़ा बेहतर बनाने में भी योगदान दे सकते हैं, क्योंकि गाड़ियां जितनी कम चलेंगी, प्रदूषण भी उतना ही कम होगा।
क्या है Google Maps?
Google Maps एक पॉपुलर नेविगेशन ऐप है, जिसका इस्तेमाल रास्ता खोजने और लोकेशन तक पहुंचने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से यूजर्स ट्रैफिक की स्थिति, दूरी, टोल रोड, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट और आसपास की कई जरूरी जगहों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। शहरों में बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल ट्रैफिक से बचने और तेज रूट चुनने के लिए करते हैं।
यह भी पढ़ें: कॉमेडी का पिटारा है 8 एपिसोड की ये सुपरहिट सीरीज, हंसा-हंसा के कर देती है पेट में दर्द!
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
