कॉमेडी का पिटारा है 8 एपिसोड की ये सुपरहिट सीरीज, हंसा-हंसा के कर देती है पेट में दर्द!
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। दर्शक अब फिल्मों के साथ-साथ ऐसी वेब सीरीज की तलाश में रहते हैं, जो कहानी, एक्टिंग और मनोरंजन के मामले में अलग पहचान रखती हों। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी भारतीय वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसने पिछले छह सालों से दर्शकों के दिलों पर कब्जा जमाया हुआ है। खास बात यह है कि 8 एपिसोड वाली इस सीरीज को लोग आज भी उतने ही चाव से देखते हैं।
Survey2020 की सुपरहिट कॉमेडी सीरीज
दरअसल यहां बात हो रही है एक्टर जितेंद्र कुमार की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट कॉमेडी वेब सीरीज ‘पंचायत’ की। साल 2020 में TVF द्वारा बनाई गई यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। एक काल्पनिक गांव फुलेरा की पंचायत और वहां के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती इसकी कहानी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था।
IMDb पर 9 रेटिंग
रिलीज के छह साल बाद भी ‘पंचायत’ की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। यही वजह है कि इसे आज भी भारत की सबसे पसंदीदा और चर्चित वेब सीरीज में गिना जाता है। इस फ्रेंचाइजी के अब तक कुल चार सीजन आ चुके हैं और हर सीजन को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इतना ही नहीं, IMDb पर भी इसे 9 की तगड़ी रेटिंग मिली हुई है।
सीरीज की स्टार कास्ट
पंचायत सीरीज में जितेंद्र कुमार के अलावा सांविका गुप्ता, चंदन रॉय, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, पंकज झा और अशोक पाठक भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते नज़र आते हैं. पंचायत अपने ज़मीन से जुड़े रियलिस्टिक किरदारों और कहानी के साथ दर्शकों को खुद से जोड़ लेती है।
5वें सीज़न का इंतज़ार
वहीं, चौथे सीजन के अंत ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी थी। कहानी जिस मोड़ पर खत्म हुई, उसके बाद फैंस अब बेसब्री से ‘पंचायत सीज़न 5’ का इंतजार कर रहे हैं। खबरें आ रहीं हैं कि नया सीजन जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Rates Today (27 मई 2026): आज कितना है सोने-चांदी का ताज़ा भाव?
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile