देश में तेज़ी से बढ़ रहे इस देसी शोर्ट विडियो ऐप के बारे में जानें एक एक बात और कैसे करें इसे अपने फोन डाउनलोड
टिकटोक पर भारत बैन के बाद देसी ऐप्स की लोकप्रियता बड़े पैमाने पर बढ़ी है
इस देसी शोर्ट विडियो ऐप ने अपने आप को यूजर्स के बीच में साबित किया है, जानें इसके बारे में सबकुछ
इस देसी शोर्ट विडियो ऐप को आप कैसे अपने फोन में डाउनलोड और इनस्टॉल कर सकते हैं, इसके बारे में भी यहाँ जानें
2020 के कई नाटकीय घटनाक्रमों में एक टिकटोक की लोकप्रियता और फिर बैन किया जाना याद रहेगा। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव का असर टिकटोक पर सबसे ज्यादा देखने को मिला। राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता की चिंताओं को देखते हुए भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने टिकटोक सहित 220 से ज्यादा चीनी ऐप पर बैन लगा दिया।
भारत में टिकटोक के बैन होने के बाद लोगों को स्वदेशी सोशल ऐप की तलाश थी, ताकि वे अपने लिए शॉर्ट वीडियो बना सकें और टिकटोक की कमी को पूरा कर सकें। दिलचस्प ये है कि लोग सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए सोशल ऐप की तलाश नहीं कर रहे थे, बल्कि वे शॉर्ट वीडियो से अतिरिक्त आय कमाना भी चाहते थे। ऐसी स्थिति में बहुत सारे ऐप अपने शुरुआती चरण में थे, लेकिन बोलो इंडिया इस मौके के लिए तैयार था और भारत में अपने क्रिएटर्स को कंटेंट के बदले पैसे देकर एक एंगेजमेंट मॉडल खड़ा किया और इंडस्ट्री में बढ़त हासिल की।
बोलो इंडिया भारत का तेजी से बढ़ता शॉर्ट इंफोटेनमेंट कंटेंट वीडियो प्लेटफॉर्म है, जोकि मौजूदा वक्त में 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। बोलो इंडिया का लक्ष्य अगले 100 करोड़ भारतीय इंटरनेट यूजर्स के लिए काम करना है, ताकि वे अपनी अनोखी स्किल और ज्ञान के साथ पहचान बनाकर हर महीने असीमित आय के साथ आर्थिक आजादी हासिल कर सकें।
मई 2019 में लॉन्च बोलो इंडिया ऐप के पास 68 लाख से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं और 28 लाख से ज्यादा क्रिएटर 20 लाख से ज्यादा वीडियो प्रतिदिन बना रहे हैं। चाहे बात प्लेस्टोर की हो या ओईएम ऐप स्टोर की। स्थानीय भाषाओं में बन रहे वीडियो यूजर जनरेटेड कंटेंट हैं और क्रिएटर की महत्वाकांक्षा का प्रतिनिधित्व करते हैं, जोकि भारत के नए इंटरनेट यूजर्स को सशक्त बनाते हैं। बोलो इंडिया ने भारत के टायर 2 और टायर 3 शहरों में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच लेन-देन को नई गहराई दी है।
कैसे डाउनलोड करें बोलो इंडिया ऐप
मौजूदा वक्त में बोलो इंडिया ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इसे आप ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं या फिर बोलो इंडिया सर्च कर सकते हैं। इसके बाद आपको बोलो इंडिया | स्नैक वीडियो मेड इन इंडिया के लिए प्रोडक्ट पेज ओपन करना होगा और फिर डाउनलोड बटन दबाएं। एंड्राएड ऐप स्टोर से डाउनलोडिंग और इंस्टालेशन प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाती है। हालांकि आईओएस ऐप स्टोर पर आपको अपने ऐपल अकाउंट का उपयोग करते हुए इंस्टालेशन प्रक्रिया के लिए वेरिफाई करना होगा।
बोलो इंडिया ऐप पर कैसे करें शुरुआत
एक बार ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद उसे ओपन करें। स्क्रीन पर भाषा चुनने का विकल्प आएगा। अपनी भाषा चुनें। इसके बाद आपका होमपेज खुलेगा। होमपेज पर आपको बहुत सारे ट्रेडिंग वीडियो दिखाई देंगे।
आपके होमपेज के दाहिनी ओर एक सर्च बॉक्स दिखाई देगा, जहां आप वीडियो सेलेक्ट कर सकते हैं, जोकि आपकी पसंदीदा शैली और क्षेत्र का हो सकता है। जैसे- व्हाट इज हॉट, मनोरंजन, फैशन और ब्यूटी, शॉपिंग/रिव्यूज, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य आदि।
बोलो इंडिया पर अपना अकाउंट बनाने के बाद आप 15 सेकेंड के वीडियो बना सकते हैं। इसके लिए आप अलग-अलग तरीके के टूल्स, फिल्टर, स्टिकर्स और टैग्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बोलो इंडिया ने हाल ही में ऐप के लिए डबिंग फीचर भी लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप दूसरे की आवाज भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बोलो इंडिया ऐप की खूबियां
बोलो इंडिया 14 भारतीय भाषाओं में शॉर्ट वीडियो बनाने, देखने और जानकारियां शेयर करने वाला प्लेटफॉर्म है। ये 14 भाषाएं हैं- हिंदी, तमिल, तेलुगू, बंगाली, मलयालम, गुजराती, मराठी, ओडिया, पंजाबी, भोजपुरी, हरियाणवी और कन्नड़।
बोलो इंडिया ऐप अपने यूजर्स को कई सारे टूल्स उपलब्ध कराता है। जैसे- लिप सिंक, डबिंग, स्पेशल इफेक्ट वीडियो, स्लो-मोशन सहित कई सारे टूल्स जिनसे आप दिलचस्प कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं। ऐप में मौजूद 'बोलो मीट्स' के जरिए क्रिएटर्स ऑनलाइन सेशन भी आयोजित कर सकते हैं या फिर व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध करा सकते हैं। इसके साथ ही फॉलोवर बेस पर आधारित क्रिएटर्स को कई सारे वीडियो ग्रुप से भी चैट करने का विकल्प मिलता है।
यह एक एंगेजमेंट पर आधारित डिस्कवरी मॉडल है, जिसके जरिए कंज्यूमर को पहले कंटेंट क्रिएटर्स के उच्च गुणवत्ता वाले कंटेंट देखने को मिलते हैं और फिर वे प्लेटफॉर्म की सर्विस को उपयोग करते हुए अपना कंटेंट बनाकर प्लेटफॉर्म पर कंज्यूमर के लिए शेयर करते हैं। क्रिएटर्स की सेवाओं का उपयोग करने के लिए कंज्यूमर अपने विश्वास और रुझान के आधार पर मनमुताबिक माइक्रोपेमेंट भी कर सकते हैं, चाहे वो किसी भी क्षेत्र या स्किल से जुड़ा हो।
यहां जानिए बोलो मीट्स पर कैसे करें शुरुआत
- होम/डिस्कवर पेज पर जाएं, यहां टॉप पर आपको बोलो मीट्स का पैनल मिलेगा।
- आप जिस किसी की भी सेवाएं लेना चाह रहे हैं, उस बोलो मीट्स को सेलेक्ट करें।
- अपनी पसंद के अनुसार तय समय चुनें।
- पेमेंट गेटवे खुलेगा, भुगतान करने के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं।
- बुकिंग कन्फर्मेशन के लिए आपको रसीद के साथ एक ई-मेल प्राप्त होगा।
- अपने प्रोफाइल पेज के बुकिंग सेक्शन में जाकर बोलो मीट ज्वॉइन करें।
- अपने फेवरेट वीडियो क्रिएटर के साथ वन-टू-वन वीडियो कॉल के जरिए नई चीजें सीखें और एन्जॉय करें। सिर्फ बोलो मीट्स पर!
कंज्यमूर सेशन की समाप्ति पर अपने विचार और प्रतिक्रियाएं देने के साथ रेट भी कर सकते हैं। इससे बोलो मीट्स को ट्रेडिंग और रिकमेंडेड सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, ताकि प्लेटफॉर्म पर उच्च गुणवत्ता के कंटेंट को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और साझा करें।