कैसे TikTok बना फेसबुक और इनस्टाग्राम से भी बड़ा?

कैसे TikTok बना फेसबुक और इनस्टाग्राम से भी बड़ा?

अगर आपने सोशल मीडिया ऐप TikTok के बारे में नहीं सुना है तो आपको बता देते हैं कि इसके बारे में जानने से पहले इस बात को जान लीजिये कि इस शोर्ट-फॉर्म विडियो ऐप ने दुनिया के जाने माने सोशल मीडिया एप्स Facebook और Instagram को भी पछाड़ दिया है। आपको शायद यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह ही सच है। 

TikTok ने फेसबुक और इनस्टा को पछाड़ दिया है। आपको यह भी बता देते हैं कि TikTok एक शोर्ट-फॉर्म विडियो ऐप है, जिसे वायरल मीम्स को शेयर करने के लिए डिजाईन किया गया था, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि अब यह दुनियाभर में टीनेजर्स के बीच काफी प्रसिद्द हो गया है। आपको बता देते हैं कि आपको कई बॉलीवुड स्टार्स भी आपको इसमें पर मिलने वाले हैं। 

TikTok के माध्यम से जो सबसे बड़ा फायदा हुआ है, वह यह है कि इसके माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के बीच की दूरी काफी कम हुई है, इसके अलावा इनफार्मेशन काफी करीब आई है, भारत में यह ऐप बड़े पैमाने पर विकसित हो रहा है। हमारे देश में TikTok का लगभग 50 फीसदी यूजर है। आप इस ऐप को जैसे ही डाउनलोड कर लेते हैं वैसे ही इसमें इंगेजमेंट आना शुरू हो जाता है। 

इसके अलावा यह फेसबुक और इनस्टाग्राम को पछाड़ने के बाद ज्यादा चलन में आ गया है। आज एक बड़ी जनसंख्या इसे इस्तेमाल कर रही है, और अपने भावों को म्यूजिक के साथ दूसरों से शेयर कर रही है। हालाँकि काफी कम समय में ही इस ऐप में इतनी बड़ी प्रसिद्धि हासिल की है, आपको बता देते हैं कि इस ऐप की शुरुआत चीन में 2016 में हुई थी। 

इसे ByteDance के द्वारा 2016 में निर्मित किया गया था, इस ऐप को इसके बाद से इसे लगभग 1 बिलियन से भी ज्यादा बार ग्लोबली डाउनलोड किया जा चुका है। इसी ने कारण इसमें फेसबुक और इनस्टाग्राम को काफी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि पिछले साल इस ऐप को दुनिया भर में लगभग 663 मिलियन बार डाउनलोड किया गया था। इसके अलावा पिछले साल अगर हम फेसबुक की चर्चा करें तो इसे लगभग 711 लिमियन बात डाउनलोड किया गया था। साथ ही अगर हम इनस्टाग्राम की बात करें तो इसे लगभग 444 मिलियन बार पिछले साल डाउनलोड किया गया था। 

हालाँकि अगर हम इस साल की बात करें इस साल के पहले क्वार्टर में TikTok को लगभग 188 मिलियन से भी ज्यादा बार इनस्टॉल किया गया था। इसके बाद ही यह सोशल मीडिया का सबसे बड़ा ऐप बन गया था। आपको बता देते हैं कि ऐसा नहीं है कि यह एक नई कंपनी है, इसके लिए इसके आंकड़े ज्यादा बेहतर नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको बता देते हैं कि चाइना में इस ऐप को थर्ड पार्टी एंड्राइड स्टोर्स से भी बहुत अधिक बार डाउनलोड किया गया है। इसका मतलब है कि इसका असल डाउनलोड काउंट बहुत ज्यादा है। चीन में इस ऐप को Douyin नाम से जाना जाता है, हालाँकि चीन में फेसबुक और इनस्टाग्राम बैन हैं। 

यहाँ आपने देखा कि आखिर किस तरह से आंकड़ों के मामलों में भी TikTok ने फेसबुक और इनस्टा को पछाड़ दिया है, आपको बता देते हैं कि इस ऐप ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, ऐसा शायद आने वाले समय में कोई अन्य ऐप कर पाए। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि TikTok असल में एक बड़ा ऐप बन गया है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo