Digit.in
  • न्यूज
  • टॉप 10
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • मोबाइल
    • सर्वश्रेष्ठ
      • तोडू हैं 30 हजार रुपये की कीमत में आने वाले ये फोन, 5G की सुपरफास्ट स्पीड है इनकी ताकत
      • भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते मोबाइल फ़ोन की लिस्ट
      • 15 हजार रुपये की कीमत वाले इन फोन्स ने लूट रखी गई महफ़िल, इनके फीचर ही इन्हें बनाते हैं खासम खास
      • भारत में मिलने वाले 6,000 रुपए के बजट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन
      • भारत में 5000 रुपये की कीमत वाले सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की लिस्ट यहाँ देखें
    • न्यूज
      • Vivo बहुत जल्द भारत में उतारेगा Vivo V27 का 4G वर्जन, इस खूबसूरत डिजाइन के साथ मरेगा धमाकेदार एंट्री
      • Oppo 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा Reno 10 लाइनअप, 27 मिनट में होगा फुल चार्ज
      • Tecno Camon 20 Premier 5G: कल लॉन्च होने जा रहा Tecno का 512GB स्टोरेज और 108MP कैमरा वाला ये धमाका फोन, पहले ही जानें कीमत
      • Oppo Reno 10 series: भारत में आ रहे Oppo के तीन धाकड़ स्मार्टफोंस
  • लैपटॉप
    • सर्वश्रेष्ठ
      • भारत में मिलने वाले 10 बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में 50000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट लैपटॉप
      • भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेस्ट लैपटॉप्स
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप वो भी 25000 रुपये के अंदर
      • भारत में मिलने वाले बेस्ट लैपटॉप्स 30000 रुपये के अंदर
    • न्यूज
      • एचपी पवेलियन एयरो 13: पावरफुल एएमडी 7000 प्रोसेसर के साथ अल्ट्रा-लाइट लैपटॉप
      • Primebook 4G इस दिन हो रहा लॉन्च, फ्लिपकार्ट सेल में मिलेंगे ये धांसू लॉन्च ऑफर
      • Samsung Galaxy Book3 Series की सेल हुई शुरू, पा सकते हैं 8000 रुपये तक का कैशबैक
Home » Feature Story » Apps » Instagram Account हो गया डिसेबल? चिंता न करें, आसानी से हो जाएगा रिकवर, जानें कैसे

Instagram Account हो गया डिसेबल? चिंता न करें, आसानी से हो जाएगा रिकवर, जानें कैसे

By Faiza | Updated on 13-Dec-2023
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

कम्यूनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने से कभी-कभी बिना चेतावनी के भी आपका अकाउंट डिसेबल हो सकता है।

यह भी ध्यान दें कि डिसेबल होने के 30 दिन बाद आपका अकाउंट डिलीट भी हो सकता है।

अगर आप इंस्टाग्राम से ब्रेक चाहते हैं तो उसे डिसेबल कर दें ताकि आप उस वापस एक्सेस कर सकें।

Instagram Account हो गया डिसेबल? चिंता न करें, आसानी से हो जाएगा रिकवर, जानें कैसे
Faiza Faiza
13-Dec-2023

आज के समय में Instagram सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले ऐप्लिकेशन्स में से एक बन गया है। यह सोशल मीडिया साइट केवल एक पिक्चर-शेयरिंग प्लेटफॉर्म ही नहीं है, बल्कि इसके पास और भी ढेरों ऑप्शन्स हैं और यह हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है। इंस्टाग्राम पर नेटवर्किंग से लेकर बिज़नेस तक हर जरूरत पूरी हो जाती है। लेकिन कभी-कभी हमें एक ब्रेक चाहिए होता है और हम अपना अकाउंट डिसेबल कर देते हैं या फिर किसी भी कारण से अकाउंट डिलीट हो सकता है और आप उसका एक्सेस खो सकते है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह एक बुरे सपने की तरह हो सकता है और शायद आपको न पता हो कि ऐसी स्थित में क्या करना है। चिंता न करें, आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप अलग-अलग स्थितियों में आसानी से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे रिकवर कर सकते हैं।

आपका Instagram Account कब डिसेबल हो सकता है?

सबसे पहले तो यह जान लें आपका अकाउंट डिसेबल क्यों हुआ। कम्यूनिटी गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने से कभी-कभी बिना चेतावनी के भी आपका अकाउंट डिसेबल हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: iQOO 12 Launch: 64MP कैमरा और 120W चार्जिंग वाला दमदार फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Instagram

इनमें से कुछ कारण ये हो सकते हैं कि आप प्लेटफॉर्म पर अवैध गतिविधियों से जुड़े हों, न्यूडिटी या ग्राफिक वॉइलेन्स से जुड़ी इमेजेस शेयर की हों या फिर आपने इंस्टाग्राम एक्सेस करने के लिए अनधिकृत थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल किया हो। ऐसी ही कुछ स्थितियों में इंस्टाग्राम आपका अकाउंट डिसेबल कर सकता है।

यह भी ध्यान दें कि डिसेबल होने के 30 दिन बाद आपका अकाउंट डिलीट भी हो सकता है। इसके अलावा आपका अकाउंट तभी रिकवर हो सकता है अगर आपको लगता है कि वह गलती से डिसेबल हुआ है। 

Deactivate होने पर इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे रिकवर करें?

अगर आपने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है तो उसे रिकवर करना काफी आसान है। आपको केवल इन तीन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

1. अपना इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें। 

2. लॉग-इन स्क्रीन पर अपने अकाउंट के लॉग-इन क्रेडेन्शियल्स एंटर करें। 

3. बस ‘Login’ पर क्लिक करें और आपको अपका अकाउंट वापस मिल जाएगा। 

Instagram Login

Disable होने पर इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे रिकवर करें?

अगर आपका अकाउंट डिसेबल नहीं हुआ है और आप केवल अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो बस ‘Forgot Password’ ऑप्शन पर क्लिक करें और आगे आपको निर्देश दिए जाएंगे। लेकिन अगर अकाउंट डिसेबल हो गया है तो उसे रिकवर करने के कई तरीके हैं।

यह भी पढ़ें: मोबाइल यूजर्स की मौज! हर दिन मात्र 7 रुपए के खर्च में सालभर के Unlimited बेनेफिट, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

सबसे पहले तो आप अपनी सभी डिटेल्स के साथ आपका अकाउंट रिकवर करने के लिए कहते हुए इंस्टाग्राम को अपील रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। लेकिन यह तरीका अकाउंट रिकवर करने में 30 दिन तक ले सकता है।

Instagram account recovery

यहाँ बताए गए कुछ स्टेप्स से आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका अकाउंट जल्द से जल्द रिकवर हो:

1. इंस्टाग्राम ऐप पर लॉग-इन करें और “Learn More” पर क्लिक करें। उन सभी स्टेप्स को फॉलो करें जो आपकी स्क्रीन पर आ रहे हैं। 

2. अगर यह काम नहीं करता, तो इस फॉर्म पर जाएं: https://help.instagram.com/contact/606967319425038, और यहाँ पूछी गई अपनी सभी डिटेल्स को भरें।

3. अगर आपका अकाउंट एक बिज़नेस को प्रदर्शित करता है तो आप यह फॉर्म भी भर सकते हैं: https://help.instagram.com/contact/1652567838289083

4. ये फॉर्म्स भेजने के बाद इंस्टाग्राम की सपोर्ट टीम को support@instagram.com आईडी पर एक ईमेल भेजें। उसमें अपनी स्थित को पूरी तरह समझाएं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा! अब मेट्रो ही नहीं बस टिकट भी WhatsApp से कर सकेंगे बुक, जानें कैसे

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Latest Article
Jio का सबसे तगड़ा प्लान; 200 रुपये में अनलिमिटेड डेटा, 15 से ज्यादा OTT, 1000+ टीवी चैनल और ये सब.. Jio का सबसे तगड़ा प्लान; 200 रुपये में अनलिमिटेड डेटा, 15 से ज्यादा OTT, 1000+ टीवी चैनल और ये सब..
Vivo के इस वाले फोन पर Flipkart Freedom Sale में मिलेगा छप्पड़फाड़ ऑफर.. क्या सस्ते में खरीदेंगे ये फोन Vivo के इस वाले फोन पर Flipkart Freedom Sale में मिलेगा छप्पड़फाड़ ऑफर.. क्या सस्ते में खरीदेंगे ये फोन
RBI लाया ये अनोखा रूल..किस्त नहीं भरी तो ब्लॉक हो जाएगा फोन, देखें फिर कैसे करेंगे अनलॉक RBI लाया ये अनोखा रूल..किस्त नहीं भरी तो ब्लॉक हो जाएगा फोन, देखें फिर कैसे करेंगे अनलॉक
Vi का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च; 150 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग का भी फायदा Vi का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च; 150 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग का भी फायदा
Smartphone के बाद अब Xiaomi लाया एक नया सब-ब्रांड Mijia, भारत में Home Appliances पर होगा फोकस Smartphone के बाद अब Xiaomi लाया एक नया सब-ब्रांड Mijia, भारत में Home Appliances पर होगा फोकस
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • Samsung Galaxy Z Fold 8
  • Samsung Galaxy Z Flip 8
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra
  • Redmi Turbo 5
  • Motorola Razr Fold
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo