WhatsApp से कभी लीक नहीं होगी पर्सनल चैट, बैकअप करते समय इस बात का रखें ध्यान, जान लें सेटिंग

WhatsApp यूजर्स को कई तरह के फीचर्स उपलब्ध करवाता है. WhatsApp अब मैसेजिंग ऐप से बढ़कर कॉलिंग और पेमेंट ऐप भी बन गया है. WhatsApp के जरिए कई काम किए जा सकते हैं. इस वजह से इसकी सिक्योरिटी का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है. WhatsApp के ज्यादातर चैट बैकअप से लीक होते हैं.

कई सेलिब्रिटी के WhatsApp चैट लीक की रिपोर्ट आपने पढ़ी होगी. ज्यादातर केस में ऑनलाइन पर बने WhatsApp बैकअप से ही चैट को निकाला जाता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने WhatsApp चैट बैकअप को भी सेफ रखें. आप WhatsApp चैट बैकअप को भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कर सकते हैं. इससे क्लाउड पर सेव होने वाले चैट भी सेफ हो जाते हैं.

केवल आप कर पाएंगे चैट बैकअप का एक्सेस

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप WhatsApp को एडिशनल सिक्योरिटी लेयर देता है. चैट बैकअप से एंड्रॉयड यूजर्स अपने डेटा को गूगल ड्राइव या iOS यूजर्स iCloud पर चैट को स्टोर कर सकते हैं. एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप होने से आप ही केवल उस डेटा का एक्सेस कर सकते हैं.

इससे कोई भी क्लाउड पर सेव आपके WhatsApp एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप को डिकोड नहीं कर सकता है. आपको इसे एनेबल करने का तरीका बताते हैं. इससे आप अपने WhatsApp चैट को ज्यादा सेफ रख पाएंगे. इसके लिए आपको बस एक सेटिंग को ऑन करनी होगी.

ऐसे करें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप ऑन

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp ओपन करें. ऐप ओपन हो जाने के बाद सेटिंग्स के ऑप्शन पर जाएं और "चैट" चुनें. इसके बाद "चैट बैकअप" पर टैप करें और "एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप" को सेलेक्ट करें. आपको इसके ऑप्शन को एनेबल करना होगा.

इस ऑप्शन को एनबेल करने के बाद आपको एक पासवर्ड बनाना होगा. इसके अलावा 64-डिजिट का एन्क्रिप्शन भी बना सकते हैं. दोनों ही तरीका आपके चैट बैकअप को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर देता है. इसके बाद एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप इनेबल कर दें. आपको ध्यान रखना होगा कि आप अपने पासवर्ड को याद रखें. वर्ना भूलने की स्थिति में इसे दोबारा एक्सेस नहीं किया जा सकता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles