दिवाली का समय चल रहा है, बहुत से लोग डिस्काउंट और ऑफर के चक्कर में ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में फोन खरीदने के लिए निकल जाते हैं। कुछ फोन्स पर इस समय धमाका ऑफर और डिस्काउंट मिल जाते हैं और कुछ पर शायद नहीं भी मिलते हैं। हालांकि, अगर आप 30 हजार से 40 रुपये का बाजार लेकर एक स्मार्टफोन को खरीदने के लिए निकल रहे हैं तो आपको इस समय एक अच्छा फोन सस्ते में मिल सकता है जो दमदार स्पेक्स और बेहतरीन फीचर्स से लैस है। असल में, यह फोन iQOO का iQOO Z11 5G है, इस फोन पर इस समय गजब का बैंक ऑफर मिल रहा है। इसे आप इसकी असल कीमत से लगभग लगभग 4500 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। हालांकि, जानकारी के लिए बताते चलें कि यह ऑफर बैंक ऑफर है, ऐसे में इस ऑफर के लाभ लेने के लिए आपके पास संबंधित बैंक के कार्ड्स होना भी जरूरी है, उसके बाद ही आपको यह ऑफर मिल सकता है। आइए अब जानते हैं कि यह फोन किस कारण से खास है और किस प्लेटफॉर्म पर यह आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है।
सबसे पहले कीमत की बात करें तो iQOO Z11 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये के प्राइस में इस समय ऑनलाइन बाजार में लिस्टेड है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये के आसपास है। फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये है।
इस प्राइस पर इस समय आपको HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 4,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। अगर आप बेस मॉडल पर इस छूट का लाभ लेते हैं तो आपको यह 30,499 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिलने वाला है। हालांकि, इतना ही नहीं, इस फोन के खरीदारों को एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही No Cost EMI पर भी आप फोन को खरीद सकते हैं। फोन को इस समय Amazon India से इस डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले को देखा जाए तो iQOO Z11 5G में 6.83-इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन मिलती है, यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ साथ 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन से लैस है। डिस्प्ले पर 2000 नीट की HBM ब्राइटनेस के अलावा 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। इसे Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए iQOO Z11 5G में MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलता है, यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर निर्मित है, इसके अलावा कंपनी ने इस फोन के साथ साथ Android 16 पर आधारित OriginOS 6 का सपोर्ट दिया है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट से लैस है, इसके साथ ही फोन में एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में कंपनी की ओर से एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलता है। अगर बैटरी को देखते हैं तो इस फोन में एक 7050mAh की BlueVolt बैटरी मिलती है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट से लैस है। इस फोन की अन्य खासियत को देखा जाए तो यह IP68 और IP69 डस्ट तथा वॉटर रेजिस्टेंस क्षमता से लैस है। इसे डुअल रेटिंग के साथ लॉन्च किया गया है।