Oppo A16 (ओप्पो A16) को भारत में MediaTek Helio G35 SoC को लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बजट श्रेणी में आया है जिसके पिछले फोन Oppo A15 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। Oppo A16 को वॉटरड्रॉप स्टाइल नौच के साथ लाया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह दी गई है। डिवाइस को Amazon (अमेज़न) पर सेल किया जाएगा। Oppo A16 (ओप्पो A16) में 5,000mAh की बैटरी मिली है जो स्मार्ट बैटरी प्रोटेक्शन के साथ आई है। यह भी पढ़ें: सिर्फ 20 रुपये में 22GB Extra Data के साथ Jio दे रहा है सबसे बेहतरीन प्लान, यहां देखें
नया Oppo A16 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आया है जिसकी कीमत Rs 13,990 है। स्मार्टफोन को ऑफलाइन रीटेलर्स और Amazon (अमेज़न) पर सेल किया जाएगा। ओप्पो के इस स्मार्टफोन को क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें: Xiaomi 11 Lite NE 5G 12 5G बैंड के साथ Rs 25,000 से भी कम में भारत में होगा लॉन्च
Amazon (अमेज़न) पर Oppo A16 को 3 महीने महीने की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से ख़रीदारी करते हैं तो Rs 750 का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। यह भी पढ़ें: 50MP कैमरा वाला Realme C25Y आज से प्री-बुकिंग में हुआ उपलब्ध, कीमत और स्पेक्स का चला पता
ड्यूल-सिम वाला Oppo A16 एंडरोइड 11 पर आधारित कलर OS 11.1 पर लॉन्च किया गया है। डिवाइस में 6.52 इंच की HD+ 720×1,600 पिक्सल LCD डिस्प्ले दी गई हाई जो आई केयर मोड के साथ आई है। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो G35 SoC द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें: नई iPhone 13 series के बैटरी स्पेक्स का हुआ खुलासा, iPhone 13 Pro Max को दी गई है सबसे बड़ी बैटरी
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर, 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेन्सर दिया गया है। डिवाइस के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें: High-Speed 4G Data के साथ ये रहा Airtel का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान, कीमत कर देगी इम्प्रेस
कनेक्टिविटी के लिए Oppo A16 में ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ v5, a 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है जो बैटरी प्रोटेक्शन फीचर्स के साथ आई है। ओप्पो A16 को फेस अनलॉक फीचर के साथ ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर का साथ दिया गया है। डिवाइस को स्प्लेश रेसिस्टंट बनाने के लिए IPX4 सर्टिफिकेशन दिया गया है। यह भी पढ़ें: जल्द ही इंडिया में 30000 रुपये की कीमत में लॉन्च हो सकता है ये धाकड़ फ़ोन, इन फोंस से होगी सीधी टक्कर