कौन-सा हेयर स्टाइल करेगा आपके चेहरे पर सूट? एक सेल्फी से चलेगा पता, ChatGPT का Images 2.0 आएगा काम, ऐसे करें यूज

HIGHLIGHTS

ChatGPT Images 2.0 से बनाएं अपना पर्सनल स्टाइल चार्ट

एक सेल्फी से पता करें कौन सा कलर और हेयरस्टाइल सूट करता है

AI अब सिर्फ इमेज नहीं, स्टाइल गाइड भी बन रहा है

OpenAI ने हाल ही में ChatGPT के लिए Images 2.0 नाम का नया इमेज जनरेशन टूल लॉन्च किया है, जो पहले के मुकाबले काफी ज्यादा एडवांस हो चुका है. यह सिर्फ एक बेसिक इमेज बनाने वाला टूल नहीं रहा, बल्कि अब यह रीजनिंग-बेस्डसिस्टम बन गया है जो बेहतर विजुअल बनाने के लिए इंटरनेट से रियल-टाइम जानकारी भी इस्तेमाल कर सकता है.

यह टूल एक ही प्रॉम्प्ट से 8 अलग-अलग इमेज बना सकता है. साथ ही यह टूल हिंदी, जापानी, कोरियन जैसी भाषाओं को भी सही तरीके से रेंडर करता है. इसके अलावा यह 2K तक की इमेज सपोर्ट करता है और 4K फिलहाल बीटा में उपलब्ध है.

Images 2.0 अलग-अलग aspect ratio जैसे अल्ट्रा-वाइड (3:1) से लेकर वर्टिकल (1:3) तक सपोर्ट करता है, कम्प्लैक्स इंस्ट्रक्शन को समझता है और मल्टीपल फ्रेम में कैरेक्टर और style एक जैसा बनाए रखता है. यही वजह है कि यह कॉमिक और स्टोरीबोर्ड बनाने के लिए भी काफी उपयोगी बन गया है.

फोटो से बनाएं अपना हेयरस्टाइल चार्ट

अब लोग इस टूल का इस्तेमाल सिर्फ इमेज बनाने के लिए नहीं, बल्कि अपने पर्सनल स्टाइल को समझने के लिए भी कर रहे हैं. यूजर्स अपनी सेल्फी अपलोड करके यह जान सकते हैं कि उन पर कौन से कपड़ों के रंग और कौन से हेयर स्टाइल सबसे अच्छे लगेंगे. इसके लिए आपको बस अपनी फोटो अपलोड करनी है और सही प्रॉम्प्ट डालना है.

इस्तेमाल करने के लिए सैंपल प्रॉम्प्ट

आप नीचे दिए गए prompts को सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं:

“Using this portrait, create a diagram-first personal colour analysis. Use a clean grid or colour wheel layout. Place swatches of best-suited clothing colours next to the subject’s face for direct visual comparison. Include undertone, contrast level, and seasonal palette labels. Minimal text, icons only where needed, no paragraphs. High contrast, studio lighting, flat design style.”

“Create a personal colour analysis graphic using this portrait. Show side-by-side clothing colour comparisons to highlight which colours suit the subject best, using clear swatches arranged in a clean grid. Make it visual-first, with short labels for undertone, seasonal palette, and contrast level only and no paragraphs. Use flat design, high contrast, and a white background.”

“Create a hairstyle analysis graphic using this portrait. Show side-by-side hairstyle comparisons to highlight which hairstyles suit the subject best, using clear face cutouts with different styles arranged in a clean grid. Make it visual-first, with short labels for face shape, hair texture match, and suitability only and no paragraphs. Use flat design, high contrast, and a white background.”

कैसे करें चार्ट जनरेट

  • सबसे पहले ChatGPT ऐप खोलें.
  • फिर “+” (Attach and Tools) पर क्लिक करें और अपनी फोटो अपलोड करें.
  • अब ऊपर दिए गए किसी भी prompt को टाइप करें या कॉपी-पेस्ट करें.
  • इमेज बनने के बाद उस पर टैप करके Save ऑप्शन से उसे अपने फोन में सेव कर लें.

बेहतर रिजल्ट के लिए ध्यान रखें ये बातें

  • फोटो हमेशा अच्छी रोशनी में लें ताकि फेस क्लियर दिखे.
  • AI से बनी इमेज को सेव करना न भूलें क्योंकि आप बाद में तुलना कर सकते हैं.
  • आप प्रॉम्प्ट में बदलाव करके अलग-अलग रिजल्ट भी ट्राय कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :